ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त बेहद सादगी से अपनी शादी की रस्मों को अदा कर रहें हैं। बता दें कि योगेश्वर हरियाणा के कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी से शादी करने वालें हैं। अक्टूबर 2016 में दोनों की सगाई हो चुकी है। इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा दुल्हे को दिए जाने वाले दहेज की हो रही है।

इतना दहेज लिया है योगेश्वर में-

  • योगेश्वर ने बताया, ‘मैंने देखा है कि मेरे परिवार के लोगों ने अपनी लड़कियों के लिए कितनी मुश्किल से दहेज का पैसा जुटाया था।’
  • आगे उन्होंने बताया कि उनके परिवार को इसके लिए बहुत परेशानी उठाई हैं।
  • आगे उन्होंने कहा कि उसके बाद उन्होंने बड़े होते हुए सिर्फ दो ही चीजें सोची थीं।
  • उन्होंने बताया, ‘पहली बात यह कि मैं कुश्ती में बड़ा मुकाम हासिल करूंगा और दूसरा ये कि दहेज नहीं लूंगा।’
  • योगेश्वर ने अपना पहला सपना तो पूरा कर लिया है।
  • अब दूसरा सपना पूरा करने का समय आ गया है।
  • बता दें कि योगेश्वर ने दहेज के रूप में दुल्हन के परिवार से केवल एक रुपया लेंगे।
  • योगेश्वर की माँ ने कहा कि योगेश्वर की शादी उनके लिए खास मौका है।
  • उन्होंने कहा कि वह दुल्हन के परिवार से एक रुपए के अलावा कुछ और नहीं लेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें