[nextpage title=”Happy Birth Day Dada” ]

आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल के टाइगर सौरभ गांगुली का जन्मदिन है। सौरभ गांगुली आज 43 साल के पूरे हो चुके हैं। सौरभ गांगुली का पूरा नाम सौरव चंडीदास गांगुली है। सौरभ गांगुली को हम सब बंगाल टाइगर और दादा के नाम से भी जानते हैं।

  • दादा का जन्म बंगाल के एक समृद्ध परिवार में 8 जुलाई 1972 को हुआ था।
  • दादा को 2004 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
  • दादा मैदान के अंदर और बाहर सौरभ गांगुली हमेशा चर्चा में रहे।
  • दादा को लेकर युवराज सिंह का कहना था कि-गांगुली ऐसे कप्तान हैं जिन पर हम जान छिड़कते है।
  • दादा की ऑफ साइड बहुत मजबूत थी। सभी खिलाड़ी दादा की ऑफ साइड का लोहा मानते थे।
  • भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने एक बार कहा कि ‘ऑफ साइड में पहले ईश्वर हैं उनके बाद सौरभ गांगुली हैं’।
  • वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण भी दादा की बैटिंग के कायल थे।
  • वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण ने अपने बयान में कहा था कि गांगुली स्पिनर बॉलर्स के मर्डरर है।
  • GOD OF THE CRICKET सचिन तेंदुलकर का कहना था कि गांगुली दिमागी रुप से काफी मजबूत हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
  • मिस्टर टर्मिनेटर के नाम से प्रसिद्ध ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सौरभ गांगुली को लेकर कहा था कि गांगुली ने हमें मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी जीतना सिखाया।

दादा की छवि एक बहुत आक्रामक कप्तान के रो में भी रही है। दादा के क्रिकेट कैरियर में ऐसे कई मोड़ आये जब उन्होंने अपना आक्रामक रूप दर्शकों को दिखाया। उन्ही कुछ अनमोल पलों में से आपको एक लम्हा दिखाते हैं जब दादा ने मैच के बीच में अपनी दहाड़ लगाई

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो…

[/nextpage]

[nextpage title=”Happy Birth Day Dada” ]

https://www.youtube.com/watch?v=8nabVOlNVOU

ये है भारत और श्रीलंका के बिच खेला गया वो मैच जिसमे दादा ने अपनी दहाड़ दिखाई जिसके आगे श्रीलंकाई खिलाडी की सिट्टी बिट्टी गम हो गई!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें