गर्मियां शुरू हो गयी हैं और इसके साथ ही लोगों ने फ्रिज का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। हम आजकल हर खाने-पीने की चीज़ को फ्रिज में रख देते हैं ये सोचकर की वह ताज़ी बनी रहेगी। लेकिन सच्चाई यह है की ऐसा करने से हम उनका स्वाद और पोषण खत्म कर देते हैं। आइये जानते हैं कि किन चीजों फ्रिज में रखने से होती हैं समस्याएँ।

Preservation In Fridge

  1. आलू: ज्यादा ठंडा हो जाने पर आलू का स्टार्च शुगर बन जाता है। बाद में जब इसे पकाया या तला जाता है तो ये शुगर अमीनो एसिड के साथ मिल कर केमिलक बन जाती है जो कैंसर तक पैदा कर सकता है। इसलिए आलू को एक कागज के बैग में किसी ठंडी जगह पर रखें लेकिन फ्रिज के अंदर नहीं।
  2. शहद: शहद को फ्रिज में रखने से उसमे चिपचिपा क्रिस्टल पदार्थ बन जाता है। इसलिए इसे कमरे के तापमान पर ही रखें। न ही धूप में और न फ्रिज में।
  3. टमाटर: टमाटर को फ्रिज में रखने से वो अपने फ्लेवर खोने लगता है, क्योंकि वह प्राकृतिक रूप से पकना बंद होता जाता है।
  4. सेब: सेब को भी टमाटर की तरह फ्रिज में रखने से उसका स्वाद जाता रहता है, सेब खाने से 30 मिनट पहले ही फ्रिज में रखे।
  5. प्याज़: प्याज़ को फ्रिज में रखने से ये ढीले पड़ने लगते हैं। साथ ही इनकी गंध खाने की दूसरी चीज़ीं में भी चली जाती है।
  6. ब्रेड: ब्रेड को फ्रिज में रखने से वह जल्दी सूख जाती है।
  7. केचअप: लोग केचप को फ्रिज में रखना पसंद करते हैं, हालाँकि हकीक़त में उन्हें फ्रिज की कोई जरुरत नही होती है। कारण उनमे पहले से ही सिरका और प्रिजर्वेरिटव पड़े होते हैं।
  8. कॉफ़ी: कॉफ़ी को फ्रिज में रखने से उसके नेचुरल आयल स्वाद को खो देता है, इसलिए कॉफ़ी को कमरे के ही तापमान पर रखना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें