पाकिस्तान के ऑल-राउंडर शाहिद अफरीदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 36 वर्षीय शाहिद अफरीदी ने पहले ही यह संकेत दिए थे कि उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो गया ।

अफरीदी का 21 साल का क्रिकेट करियर हुआ समाप्त-

  • अफरीदी ने पहले ही एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
  • लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर वो टी-20 से जुड़े रहे।
  • लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप से भी संन्यास ले लिया है।
  • उन्होंने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे।
  • अफरीदी ने कहा था कि वह फ्रीलांसर क्रिकेटर बनना चाहतें हैं।
  • उन्होंने यह भी कहा था कि वह दुनिया भर की लीग में खेलना चाहते है।
  • अफरीदी तब चर्चा में आये थे जब उन्होंने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंदों में शतक बना लिया था।
  • यह उनका दूसरा ही मैच था।
  • उनके इस रिकॉर्ड को 17 साल तक कोई क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया था।
  • अफरीदी मने कुल 398 मैच खेले है।
  • जिसमे उन्होंने 8,064 रन अपने नाम किया।
  • एकदिवसीय मैचों में शाहिद अफरीदी का उच्चतम स्कोर 124 रन रहा।
  • अफरीदी ने लेग स्पिनर गेंदबाजी से कुल 395 विक्केट चटकाएं हैं।
  • टी-20 में अफरीदी ने 98 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
  • इसमें उन्होंने 1405 रन बनाये है।
  • टी-20 में अफरीदी ने 97 विकेट अपने नाम किये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें