भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही कड़वाहट भरा रिश्ता रहा है। 1947 में अग्रेजों के चंगुल से दोनों देश एकसाथ आजाद हुए थे मगर भारत आज जहाँ मिसाइल से लेकर बड़ी-बड़ी खोजें कर चाँद तक पहुँच चुका है तो वहीँ पाकिस्तान अब भी आतंकवाद और भूखमरी से जूझ रहा है। वैसे तो भारत के बारे में सभी बातें पाकिस्तान पंसद करता है मगर कुछ ख़ास 5 बातें हैं जो पाकिस्तान भारत की सबसे ज्यादा पसंद करता है।

अंतरिक्ष कार्यक्रम में पाक से आगे है भारत :

भारत हर रोज स्पेस के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। लगातार भारत को अंतरिक्ष में जाने और नये-नये ग्रहों की खोज करने में महानता हासिल हो रही है। मगर पाकिस्तान अब भी भारत से कई साल पीछे जी रहा है। पाकिस्तान की मीडिया में भारत के अन्तरिक्ष कार्यक्रम की काफी बातें होती है।वे लोग कहते हैं कि हम बिजली, पानी से बाहर नहीं निकल पाये और भारत चंद्रयान, मंगलयान को अंतरिक्ष में भेज रहा है।

पाक में है सबसे ज्यादा करप्शन :

इसके अलावा पाकिस्तानी मीडिया में भारत में कम भ्रष्टाचार को लेकर बहस देखने को मिलती रहती है। मीडिया का मानना है कि करप्शन रोकने के मामले में पाकिस्तान भारत से कई गुना आगे चल रहा है। अपनी बड़ी आबादी के बाद भी भारत ने अच्छा भ्रष्टाचार कंट्रोल किया है।

चुनाव में नहीं होती धांधली :

पाक मीडिया में चर्चा रहती है कि इमरान खान ने नवाज शरीफ पर चुनाव में धांधली की बात कही जबकि भारत में कभी भी ऐसी बातें सुनने को नहीं मिलती है। सरकार से ज्यादा विश्वास यहाँ पर चुनाव के नतीजों में किया जाता है। कोई भी राजनैतिक दल इन परिणामों पर सवाल नहीं उठा सकता है।

भारत की न्याय पालिका पाक से है अच्छी :

पाक मीडिया हमेशा से अपने यहाँ की न्याय पालिका पर सवाल उठाता हुआ दिखाई देता है। मीडिया कहता है कि हमारे देश में जजों की कमेंटी पर ही सवाल उठाये जाते हैं मगर पड़ोसी देश भारत में कोई भी न्याय पालिका के फैसलों पर शक नहीं कर सकता है।

शिक्षा व्यवस्था पाक से है बहुत अच्छी :

पाकिस्तानी मीडिया में चर्चा रहती है कि भारत में शिक्षा का स्तर पाकिस्तान से कहीं ज्यादा ऊँचा और बेहतरीन है। वे कहते हैं कि भारत के एजुकेशन सिस्टम से निकल कर छात्र दुनिया भर में अपने देश का नाम रोशन करते हैं। मगर पाक में छात्रों को किताबों में नफरत का पाठ सिखाया जाता है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें