[nextpage title=”Riyo2016 ” ]

रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय संभावनाओं को लेकर गजब का उत्साह है। यह चार साल पहले लंदन ओलंपिक में मिली सफलता का असर है। तब 204 देशों के इस खेल महाकुंभ में पदक तालिका में भारत पचपनवें स्थान पर रहा था।

रियो द जनेरियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबालब हैं। इस उत्साह में अपना योगदान यूपी के कुछ खिलाड़ी भी कर रहे हैं । यहां हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार पूर्वक बतायेंगे।

जानिए यूपी के कौन से प्रतिभावान, रियो में बढ़ाएगें देश का मानः

[/nextpage]

[nextpage title=”Riyo2016 2″ ]

प्रीति‍ दुबे-हॉकीः

preeti Dube

  • उत्तर प्रदेश की रहने वाली इंडि‍यन वुमेंस हॉकी प्‍लेयर प्रीति‍ दुबे ओलंपि‍क में धमाल मचाने रि‍यो पहुंची हैं। अपने खेल का जादू वे कई देशों में दि‍खा चुकी हैं।
  • उनकी पैशन और मेहनत का ही कमाल है कि‍ वे गोरखपुर रेलवे कॉलोनी जैसी छोटी जगह से नि‍कलकर आज इंटरनेशनल प्‍लेयर बन गईं।
  • प्रीति ने दो साल में कई देशों का दौरा कि‍या है। वे साउथ एशियन गेम्स के लि‍ए नेपाल गई थीं।
  • इसके साथ ही वे अर्जेंटीना, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया में अपनी स्‍टि‍क का जादू दि‍खा चुकी हैं।
  • चीन में 2015 में हुए सातवें जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

[/nextpage]

[nextpage title=”Riyo2016 3″ ]

दानिश मुजतबा-हॉकीः

Danish

  • दानिश मुजतबा भारत की तरफ से हॉकी में गोल्ड मेडल लाने के लिए फिर से तैयार हैं।
  • दानिश भारतीय हॉकी टीम में यूपी से अकेले खिलाड़ी हैं।
  • इससे पहले दानिश 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम में शामिल हुए थें।
  • रियो ओलंपिक में मुजतबा फॉरवर्ड के तौर पर भारत की तरफ से खेलेंगे।
  • मुजतबा मूलतः इलाहाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन हॉकी की बारीकियां सीखने के लिए वे लखनऊ आ गएं।
  • मुजतबा ने साल 2009 में देश की सीनियर टीम में जगह बनाई थी।
  • उनका कहना है कि लंदन ओलंपिक में हुई गलतियों को वह इस बार नहीं दोहरायेंगे।

[/nextpage]

[nextpage title=”Riyo2016 4″ ]

सीमा पुनिया- डिस्कस थ्रोः

seema poonial

  • हरियाणा के सोनिपत में जन्मी और ‘मिलेनियम चाइल्ड’ कही जाने वाली सीमा अंतिल ने कम उम्र से ही देश के लिए पदक जीतने का काम शुरू कर दिया था।
  • सीमा अंतिल का जन्म 27 जुलाई 1983 को सोनीपत हरयाणा में हुआ था। मेरठ में शादी करने के बाद उनका नाता यूपी से जुड़ गया है।
  • उन्होंने 2004 में एथेंस ओलंपिक्स में हिस्सा लिया था जहाँ पर वें 14 वीं आये थे और 2012 के लंदन ओलंपिक्स में वें 13 वीं आई थी।
  • उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 61.91 मीटर था । सीमा पांच महीने से अमेरिका में रहकर प्रैक्टिस कर रही थीं।
  • ओलम्पिक में क्वालिफाई करने की सूचना के बाद सीमा की ससुराल मेरठ में जश्न का माहौल था।
  • क्वालिफाई मुकाबले में उन्होंने 62.62 मीटर डिस्कस थ्रो फेंका जबकि ओलम्पिक मार्क इकसठ मीटर था।
  • सीमा अब तक दस बार इकसठ मीटर के ज्यादा का थ्रो फेंक चुकी हैं। यह सीमा पुनिया के इस सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

[/nextpage]

[nextpage title=”Riyo2016 5″ ]

संदीप तोमर- कुश्तीः

sandeep tomar

  • संदीप तोमर रियो ओलंपिक्स खेलों में भारत की ओर से 57 किलो फ्रीस्टाइल रैस्लिंग में हिस्सा लेंगे।
  • भारत का ये पहलवान ओलंपिक पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हैं और पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना चाहते हैं।
  • साल 1992 में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मलकपुर गाँव में उनका जन्म हुआ था।
  • ये रैसलर 2011 का नेशनल जूनियर रैस्लिंग चैंपियन है और इसके बाद साल 2012 में 55 किलो वर्ग में राष्ट्रिय ख़िताब भी जीत चुका है।
  • संदीप तोमर एक अनुभवी रैसलर हैं और रैस्लिंग की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके हैं।
  • उन्होंने 2013 और 2014 के डेव शुल्ज मेमोरियल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 2015 में ईरान में तख्ती कप में उन्हें कांस्य पदक मिला था।

[/nextpage]

[nextpage title=”Riyo2016 6″ ]

मनु अत्री-बैडमिंटनः

manu

  • मनु अत्री का जन्म 31 दिसंबर 1992 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था।
  • उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2011 से हुई जब उन्होंने जिष्णु सान्याल के साथ मिलकर केन्या ओपन में हिस्सा लिया।
  • 2013 में सुमीत रेड्डी के उनके पार्टनर बनने के बाद उनका प्रदर्शन निखरने लगा।
  • इन्होंने जल्द ही जीत का स्वाद चखा जब दोनों ने फाइनल में चीह टीएन और हाय-लिन वांग को हराया।
  • ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली यह भारत की पहली बैडमिंटन पुरुष जोड़ी है।
  • मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी ने अपने खेल में सुधार करके रियो फिटनेस का स्तर बेहतर किया है।
  • मनु ने कहा कि वे अनुभव की कमी को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें