उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 4 दिन से चली आ रही महाहड़ताल से मरीजों का बहुत ही बुरा हाल है, इस महाहड़ताल से यूपी में लगभग चक्का जाम की स्थिति बन गयी है।

  • लखनऊ में 16 लाख से अधिक कर्मचारी इस महाहड़ताल पर हैं।
  • महाहड़ताल में स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हुए हैं।
  • जिससे राजधानी के कई अस्पतालों में मरीज बिना किसी चिकित्सीय परामर्श के परेशान हो रहे हैं।
  • हड़ताल के चलते बलरामपुर हॉस्पिटल के मरीजों की जांच आदि भी नहीं की जा रही है।

Balrampur Hospital

  • हॉस्पिटलों में दवा के काउंटर भी 3 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं।

balrampur hospital

  • गौरतलब है कि, हड़ताल में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेकनीशियन भी हड़ताल में शामिल हैं।
  • प्रदर्शन के चलते राजधानी के सिविल, लोहिया, बलरामपुर, डफरिन, लोकबंदु सभी हॉस्पिटलों में प्रदर्शन के चलते काम-काज ठप्प कर दिया गया है।

क्यों है ये कर्मचारी हड़ताल पर :

  • उत्तर प्रदेश में 250 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के 16 लाख से अधिक कर्मचारी आज महाहड़ताल कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, वो 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।
  • इस दौरान महाहड़ताल में पूरे प्रदेश से कर्मचारियों का दल इकठ्ठा होंगे।
  • महाहड़ताल नगर निगम कार्यालय से शुरू होगी, संब ओधन के बाद सभी लोग विधानसभा का घेराव करेंगे।

डॉक्टरों के हड़ताल में शामिल होने से इलाज के लिए भटक रहे ‘मरीज’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें