पुर्तगाल ने मेजबान फ्रांस को 1-0 से हराकर यूरो कप पर जीत लिया। एडर ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में खिताबी गोल किया। 1921 से इंटरनेशनल फुटबॉल खेल रहे पुर्तगाल का यह पहला बड़ा खिताब है। इसी के साथ 56 साल में पहली बार फ्रांस को मेजर टूर्नामेंट में अपनी जमीन पर हार मिली है। इससे पहले पुर्तगाल 2004 यूरो कप के फाइनल में पहुंचा था।

  • ये पुर्तगाल की पहली बड़ी खिताबी जीत है, फ़्रांस तीसरी बार यूरो चैंपियन बनने से चूक गया।
  • निर्धारित 90 मिनटों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुक़ाबला गोल रहित रहा।
  • 15 मिनट के पहले अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
  • लेकिन 15 मिनट के दूसरे अतिरिक्त समय में पुर्तगाल ने गोल दाग कर मैच को रोमांचक पड़ाव पर पहुंचा दिया।
  • पुर्तगाल के खिलाड़ी एडर ने 110वें मिनट में 25 मीटर की दूरी से कर गोल दाग कर टीम को उत्साह से भर दिया।
  • इस गोल के साथ ही स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद फ्रांस के प्रशंसक निराशा में डूब गए वहीं पुर्तगाल के प्रशंसक खुशी से झूम उठे।
  • दोनों टीमों ने शुरुआत में काफी रफ-टफ मैच खेला। दोनों टीमें विरोधी स्टार खिलाड़ी को घेरने की कोशिश कर रही थीं।
  • मेजबान फ्रांस ने जहां पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निशाना बनाया। वहीं पुर्तगाल ने फ्रांस के एटोनी ग्रिजमैन को घेरने की कोशिश की।

रोनाल्डो बने दर्शकः

  • पुर्तगाल ने लगभग पूरा मैच अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेला जो फ्रांस के मिडफ़ील्डर दिमित्री पेयेट से टकराने के बाद मैच से बाहर हो गए थे।
  • मैच के पहले हाफ में फ्रांस ने अपना दबदबा बनाए रखा था, 16वें मिनट में पुर्तगाल के कैप्टन और स्टार प्लेयर क्रिस्टायानो रोनाल्डो को फ्रांस के प्लेयर ने गलत तरीके से गिराया।
  • हालांकि, इसके बाद वह मैदान में फिर लौटे। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही फ्रांस के प्लेयर ने रोनाल्डो के पैर में गंभीर चोट पहुंचाई।
  • ऐसे में रोनाल्डो मेडिकल स्टाफ के साथ स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर चले गए और मैदान में नहीं लौटे।
  • बता दें कि स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाते हुए रोनाल्डो की आँखों से आंसू निकल रहे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें