देश भर में इस समय 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दल तैयारियां कर रहे हैं। सभी दल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। मगर इस बीच देश के बड़े नेता के आकस्मिक निधन की खबर आ रही है जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है। तमाम दलों के नेताओं को इनके जाने से काफी दुःख हुआ है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

रघुनाथ झा का हुआ निधन :

नया साल की शुरुआत से ही देश भर में मशहूर हस्तियों के मौत की खबरों का सिलसिला आना शुरू हो चुका है। देश की कई मशहूर हस्तियाँ साल की शुरुआत होने के साथ ही हम सभी को छोड़कर जा चुकी हैं। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा का दिल्ली के राम मनोहर अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी रघुनाथ झा के बेटे और राजद से 2 बार विधायक रह चुके अजित कुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 1.30 पर उनके पिता ने अंतिम सांस ली।

देश भर से लोगों ने व्यक्त किया शोक :

राजद के वरिष्ठ नेता रघुनाथ की मौत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। रघुनाथ जी की मृत्यु के बाद न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी मातम छाया हुआ है। साथ ही बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रघुनाथ झा के निधन को बिहार की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके समर्थकों, परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीँ राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पूरे परिवार ने रघुनाथ झा के निधन पर गहरा शोक जताया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें