भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के मजाक बनाते हैं। अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाले राहुल गांधी के बारे में हम आपको एक खास बात बताने जा रहे हैं। आपने अभी तक यही जाना या सुना होगा कि लोग इनका मजाक बनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियां भी इनकी दीवानी हैं। ये बात उन दिनों है कि जब राहुल जवान हुआ करते थे। एक अभिनेत्री ने तो सरेआम में राहुल को लेकर बड़ा बयान दे दिया जिसकी वजह से वो एक बार फिर से सुर्खियों में है।

करीना कपूर का क्रश थे राहुल गांधी :

राहुल गांधी आज भी दिखने में हैंडसम लगते हैं लेकिन उन दिनों राहुल किसी अभिनेता से कम नहीं लगते थे। राहुल की एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब हो जाती थी। मैगजीन में जब राहुल की तस्वीरें छपती थी तो लड़कियां घंटो निहारा करती थी। उन्ही तमाम लड़कियों में से एक बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री शामिल है जो अब मैरिड हैं। इस अभिनेत्री ने सरेआम कबूल किया था कि वो राहुल के साथ डेट पर जाना चाहती है, बशर्ते राहुल उन्हें मना न करें।

kareena kapoor khan

उन दिनों जो अभिनेत्री उनकी दीवानी हुआ करती थी, वो कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर हैं। ये उन दिनों की बात है, जब राहुल गांधी 26 से 30 साल के हुआ करते थे। ऐसे में करीना का दिल राहुल पर आ गया था। करीना ने इस बात को खुद स्वीकार किया था जिसके बाद काफी बवाल भी मचा था।

kareena kapoor khan

लोगो ने बनाया था मजाक :

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर का अंदाज देखकर उस समय लोग काफी हैरान हो गये थे। करीना ने राहुल को लेकर खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। फिलहाल करीना सैफ अली खान की बेगम बन चुकी हैं। जवानी के दिनों में राहुल गांधी उनका क्रश हुआ करते थे। करीना से जब यह पूछा गया था कि वो किस सितारे को पसंद करती है तो उन्होंने चौंका देने वाला जवाब दिया था।

kareena kapoor khan

उन दिनों करीना कपूर के क्रश राहुल गांधी हुआ करते थे लेकिन अब करीना राहुल के बारे में क्या सोचती है, क्या नहीं ये तो करीना जानती है। उम्र के साथ पसंद और रिश्ते भी बदलने लगते हैं। वहीं अगर राहुल की बात करे तो राहुल फिलहाल कांग्रेस को उसकी खोई हुई जमीन वापस दिलवाने की कोशिश कर रहे है।

kareena kapoor khan

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें