दोपहर तक राखी बांधने का अच्छा योग  

  • रक्षाबंधन पर्व का जितना भावनात्मक महत्व है उतना ही धार्मिक महत्व भी है।
  • पंडितों के मुताबिक राखी सही समय पर और अनुकूल नक्षत्रों के बीच में बांधनी चाहिए, जिससे इस पर्व का धार्मिक लाभ भी भाई-बहन को मिल सके।
  • ऐसी मान्यता है कि अनुकूल समय पर राखी बांधने से भाई बहन का रिश्ता मजबूत होता है।
  •  इस बार रक्षाबंधन का पर्व सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा।

काशी की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को अपने हाथों से राखी बनाकर भेजी!

  • इसके चलते इस बार रक्षाबंधन में दोपहर तक राखी बांधने का अच्छा योग है।
  • आज दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक ही राखी बांधना शुभ होगा और इस समय में राखी बांधने से भाई-बहन दोनों का मंगल होगा।
    आपको बताते चले कि रक्षाबंधन का पर्व श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • ये महीना हिन्‍दु रीति रिवाजों के अनुसार बेेहद पवित्र माना जाता है।
  • सामान्यत: उतरी भारत जिसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि में प्रात: काल में ही राखी बांधने का शुभ कार्य किया जाता है।
  • परम्परा वश अगर किसी व्यक्ति को परिस्थितिवश भद्रा-काल में ही रक्षा बंधन का कार्य करना हों, तो भद्रा मुख को छोड्कर भद्रा-पुच्छ काल में रक्षाबंधन का कार्य करना शुभ रहता है।
  • शास्त्रों के अनुसार में भद्रा के पुच्छ काल में कार्य करने से कार्यसिद्धि और विजय प्राप्त होती है परन्तु भद्रा के पुच्छ काल समय का प्रयोग शुभ कार्यों के के लिये विशेष परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए।

चाईना नही इस बार कोलकाता की राखियों की है धूम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें