Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

रमाकांत यादव भाई संग जल्द ज्वाइन कर सकते हैं समाजवादी पार्टी

2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से उतरने की तैयारी में है। इसके लिए उसने दूसरे दलों ने नेताओं को अपनी पार्टी में लाना शुरू कर दिया है। सपा सरकार जाने के बाद से कई बड़े नेता अपने दलों को छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा को पूर्वांचल में बड़ा झटका दे दिया है। सियासी गलियारों में खबरें हैं कि भाजपा के सबसे बाहुबली और उनके भाई बहुत जल्द भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल :

भाजपा में अलग-थलग पड़ने के बाद सरकार और पार्टी के खिलाफ हमले बोल रहे बाहुबली रमाकांत यादव की सपा में वापसी पक्की हो गयी है। समाजवादी पार्टी रमाकांत यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से मैदान में उतार सकती है। सपा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रमाकांत यादव से लखनऊ में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, करीब 2 घंटे चली बैठक में रमाकांत को पार्टी में शामिल करने और आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। रमाकांत यादव अगले एक सप्ताह में अपने समर्थकों के साथ लखनऊ आकर समाजवादी पार्टी विधिवत ज्वाइन कर सकते हैं।

रमाकांत के भाई भी हो सकते हैं शामिल :

अगर रमाकांत यादव समाजवादी पार्टी में शामिल होते हैं तो उनके भाई उमाकांत भी सपा ज्वाइन कर सकते हैं। ये दोनों सगे भाई हैं और पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटों पर अच्छा प्रभाव रखते हैं। जहाँ रमाकांत यादव के सपा में आने पर आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरें हैं तो वहीँ उमाकांत यादव को जौनपुर से प्रत्याशी बनाये जाने के चर्चाएँ हैं। हालाँकि ये सब अभी सिर्फ चर्चाएँ हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी या किसी पदाधिकारियों की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है मगर चर्चाओं से लगता है कि सपा में कुछ तो पक रहा है।

Related posts

20 जुलाई : जानें आज का राशिफल!

Deepti Chaurasia
7 years ago

क्या आपके PAN और आधार कार्ड मे गलती है? तो ऐसे करें खुद सुधार…

Deepti Chaurasia
7 years ago

वीडियो: गार्डन में बैठी थी लड़की, तभी अचानक कोबरा ने…

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version