Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

इस शख्स के कहने पर संभल से चुनाव लड़ेंगे रामगोपाल यादव

2019 elections

2019 elections

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यूपी की 80 सीटों पर सपा ने प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। कन्नौज से अखिलेश खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं साथ ही मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से आ रही है। सपा नेता रामगोपाल यादव संभल पहुंचे थे जहाँ खुद उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने ये भी बताया कि किसके कहने पर वे ऐसा कर रहे हैं।

संभल से लड़ेंगे रामगोपाल :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने अपने संभल दौरे पर अपने संभल से चुनाव लड़ने की घोषणा की। एक कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल यादव ने मंच से कहा, “वैसे तो यह ऐलान करने का अधिकार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का है।” आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव से नाराज चल रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बारे में भी चर्चा चली थी कि वे इस बार कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालाँकि उनके चुनाव लड़ने पर अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया गया है।

विधायकों के कहने पर किया फैसला :

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव वर्तमान समय में राज्य सभा सांसद हैं। उन्होंने संभल से पहले भी चुनाव लड़ा और जीता है। जनसभा में उन्होंने कहा कि सपा के सभी विधायकों ने चुनाव लड़ने का मुझे न्यौता दिया है तो मुझे अपनी सहमति जतानी पड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 में हमारी सरकार बनने जा रही है। हमें राज्ससभा में दूसरे राज्यों के नेताओं ने भरोसा दिया है। वहीँ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कन्नौज से लोकसभा चुनाव मैदान में दिखाई देंगे। कन्नौज हमेशा से सपा का गढ़ रहा है। यहाँ पर लंबे समय से सपा प्रत्याशी ही चुनाव जीतता आ रहा है।

Related posts

वीडियो: ट्रेन के बंद बाथरूम में महिला के साथ हुआ ऐसा, मचा हडकंप

Praveen Singh
7 years ago

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने हंसाया तो अपर्णा यादव ने बांधा समां!

Sudhir Kumar
8 years ago

55 पाक निर्वासितों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बांटे भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र

Desk
7 years ago
Exit mobile version