देश भर में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर कई खबरें सुनने को मिलती है। महिलाओं के अधिकारों और उनके शोषण के खिलाफ कानून बना लें, सच्चाई तो यही है कि हमारे देश में जिस्मफरोसी का धंधा काफी समय से लाख कोशिशो के बावजूद आज भी फल-फूल रहा है। आज हम चाहे खुद को बदलने के लाख दावे कर लें लेकिन सच तो यही है कि महिलाओं पर होने वाले शोषण आज भी वैसे ही है जैसे पहले हुआ करता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने ही देश में एक जगह ऐसी है जहां औरतों को एक साल के लिए किराए पर अपनी बीवी बनाया जाता है।

सामने आया हैरान कर देने वाला राज :

मध्यप्रदेश की गिनती देश के बड़े राज्यों में होती है। मध्यप्रदेश की शिवपुरी नाम की एक जगह है जहां  ‘धड़ीचा प्रथा’ प्रचलित है। यहां हर साल एक मंडी लगती है जिसमें प्रथा के नाम पर लड़कियों को खड़ा कर उनको एक साल के लिए किसी की बीवी बनने के लिए सौदा किया जाता है। इस मंड़ी में पुरुष आते हैं और अपनी पसंद की लड़की का कीमत तय करते हैं और एक साल के लिए अपनी बीवी बनाकर ले जाते हैं। इस बाजार में कीमत 15 हजार से 25 हजार तक लगाई जाती है।

one year wife

इस प्रथा में लड़की के घरवाले अपनी मर्जी से लड़की को 1 साल के लिए किसी भी शख्स जो कीमत देता है उसकी शादी करवा देते हैं। इसके अलावा वो शख्स अधिक पैसे देकर लड़की को 1 साल से ज्यादा समय तक अपने साथ रख सकता है।

one year wife

यहां सौदा पक्का होने के बाद 10 रूपये से लेकर 100 तक के स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की सौदेबाजी की बकायदा लिखा-पढ़ी भी होती है। आश्चर्य की बात है कि यह कुप्रथा पिछले कई दशकों से चली आ रही है, लेकिन अभी तक सरकार और किसी भी संगठन ने इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज नहीं उठाई।

one year wife

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें