Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

खुलासा: बाबा रात के लिए चाहता था 10 लड़कियाँ

हमारे देश में आध्यात्म के नाम पर घिनौना खेल खेलने वाले कई पाखंडी बाबा हुआ हैं। आसाराम से लेकर राम रहीम और वीरेंद्र देव दीक्षित सभी ने देश की जनता को मूर्ख बनाया और उनका फायदा उठाया। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली के पाखंडी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित को लेकर है जिसे लेकर आये दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं।

खुद को कहता ईश्वर का अवतार :

दिल्ली जैसे महानगर में आध्यात्म के नाम पर महिलाओं के साथ घिनौना काम करने वाला पाखंडी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अब भी पुलिस की हिरासत से बाहर है। मगर हर रोज उसके किये नये काण्ड सामने आ रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक़ वीरेंद्र के अपने पास कई एजेंट रखे थे जो लोगो को बताते थी कि उसमें ब्रह्म कुमारी के संस्थापक लेखराज कृपलानी की आत्मा निवास करती है। इसके अलावा वह अपने सभी अनुयायियों को कहता था कि कभी साथी के साथ शारीरिक संबंध न बनाये और हमेशा सादा भोजन ग्रहण करें। बाबा के कारनामे का खुलासा होने के बाद हर रोज उसके नये-नये काण्ड बाहर निकल रहे हैं।

रजिस्टर में रखता था रिकॉर्ड :

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पुलिस की पहुँच से इस समय फरार है। ईश्वर भक्ति के नाम पर गंदा काम करने वाला बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के हर रोज नये कारनामे उजागर हो रहे हैं। पाखंडी बाबा के आश्रम से भागी एक महिला ने बताया कि लड़कियों को हर रोज रात में 2.30 बजे उठा दिया जाता था। इसके बाद सभी को नहाकर टीवी पर बाबा के उपदेश सुनाये जाते थे। तत्पश्चात पाखंडी बाबा ‘गुप्त प्रसाद’ देने के नाम पर उनमें से 8-10 लड़कियों का चुनाव करता था। ये नाम असल में शारीरिक संबंध बनाने का कोडवर्ड था। इसके अलावा वहां एक रजिस्टर भी था जिसमें महिलाओं के पीरियड्स का रिकॉर्ड हमेशा रहता था। ये पाखंडी बाबा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related posts

हाथों की ये रेखाएं बताती हैं, आप किस उम्र में बनेंगे ‘अमीर व्यक्ति’!

Praveen Singh
7 years ago

लखनऊ-छात्र ने बनाई ऐसी गाड़ी जो पेट्रोल से नहीं हवा से चलती है

Org Desk
7 years ago

भारतीय जुगाड़ के कारनामों का अचंभित करने वाला वीडियो।

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version