रियो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कमाल का प्रर्दशन करते हुए अपने तीसरे मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। अब भारत का क्‍वार्टरफाइनल खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

भारत की हॉकी टीम में रियो ओलंम्पिक में किया दमदार प्रर्दशन

  • भारत ने अपने तीसरे मैच में अर्जेटीना की टीम को 2-1 हरा दिया है।
  • भारत इस जीत के साथ ही अपने ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है।
  • दो बार की ओलम्पिक चैपिंयन इस ग्रुप में पहले स्‍थान पर है।
  • भारत ने अभी तक 3 मैच खेले है जिनमें से एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
  • भारतीय टीम अपने पिछले मैच में जर्मनी से हार गई थी।
  • क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी था।
  • क्योंकि अभी तक वह अपने पूल में चौथे नंबर पर थी।
  • भारत ने अर्जेंटीना पर शुरू से ही आक्रमण किया और पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया।
  • पहले हॉफ में बढ़त के बावजूद भारतीय हॉकी  टीम ने अपने हमले जारी रखे ।
  • दूसरे क्वार्टर में भी स्कोर 1-0 ही रहा।
  • तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में भारत को और मौका मिला।
  • जिसे कोथाजीत खादांगबम ने स्कोर को 2-0 कर दिया।
  • भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह और वीआर रघुनाथ ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • रुपिंदर के नाम जहां दो मैचों में 3 गोल हैं, वहीं रघुनाथ के नाम दो मैचों में एक गोल है।

रियो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ किया आगाज

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें