लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और पी वी सिंधु ने बैडमिंटन में आज जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। इसके साथ ही भारत को आज तीरंदाजी और मुक्केबाजी में हार का सामना करना पड़ा मगर साइना और सिंधु ने अपने खेल से कुछ उम्मीद जगायी है।

साइना का कमाल :

  • साइना ने अपने ग्रुप जी के मुकाबले में ब्राजील की लोयानी विसेंटे को हराया।
  • उनका अब 14 अगस्त को अपने अगले मैच में उक्रेन की मारिया उलटिना से मुकाबला है।
  • वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु ने हंगरी की लौरा सारोसी को पराजित किया।
  • उनका अगला मैच 14 अगस्त को कनाडा की ली मिशेली से होगा।

रियो ओलंपिक में आज भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन से उम्मीदें !

  • वहीं ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी के हाथ असफलता लगी।
  • इसके पहले नीदरलैंड के खिलाफ पुरूष हॉकी मैच में भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी।
  • लेकिन फिर भी वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।
  • भारत अब पूल `बी` में चार मैचों में छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गया है।
  • यदि भारत अपने आखिरी लीग मैच में हार भी जाता है तो भी उसका आखिरी आठ में स्थान पक्का है।
  • इसके पहले तीरंदाजी में दीपिका कुमारी को भी हार का सामना करना पड़ा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें