ब्राज़ील के खूबसूरत वादियों से भरे शहर रियो डी जनेरिओ में आज से शुरू हो रहे खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक का रंगारंग आगाज़ भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे हो गया। भारत के तरफ से अभी तक ओलंपिक में भेजे गए भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 119 खिलाड़ी ओलंपिक की प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

भारतीय दल में भेजे गए 119 खिलाडियों में से 70 खिलाडियों ने इस उदघाटन समारोह में भाग लिया। भारतीय दल की अगुवाई 2008 के गोल्ड मेडेलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने की।

यह भी पढ़े: रियो ओलिंपिक की हुई शुरुवात, भारतीय दल के ध्वजवाहक बने अभिनव बिंद्रा !

पेश है एक नज़र रियो ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम के आज के मुकाबलों पर :-

रोइंग:-  शाम 5 बजे से | पुरूष सिंगल स्कल्स | दत्तू भोकानल सिंगले

निशानेबाजी:- शाम 5 बजे से | पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल | (जीतू राय, गुरप्रीत सिंह)

शाम पांच बजे से:- महिला 10 मीटर एयर रायफल | अपूर्वी चंदेला, अयोनिका पाल

टेबल टेनिस:- शाम साढ़े पांच बजे से | पुरूष एकल- अचंता शरत कमल, सौम्यजीत घोष | महिला एकल- मनिका बत्रा, मौउमा दास

पुरूष  हॉकी:- शाम 7:30 बजे | भारत  बनाम  आयरलैंड

टेनिस:- रात 11 बजे से |  पुरूष  युगल लिएंडर पेस और रोहन बोपन्नामहिला  युगल- सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोंबारे

भारोत्तोलन:- सात अगस्त सुबह 3 बजकर 30 मिनट महिला, 48 किग्रा- सेखोम मीराबाई चानू

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें