Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

एक नज़र भारतीय दल के रियो ओलंपिक में आज होने वाले मुकाबलों पर !

rio olympics

ब्राज़ील के खूबसूरत वादियों से भरे शहर रियो डी जनेरिओ में आज से शुरू हो रहे खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक का रंगारंग आगाज़ भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे हो गया। भारत के तरफ से अभी तक ओलंपिक में भेजे गए भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 119 खिलाड़ी ओलंपिक की प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

भारतीय दल में भेजे गए 119 खिलाडियों में से 70 खिलाडियों ने इस उदघाटन समारोह में भाग लिया। भारतीय दल की अगुवाई 2008 के गोल्ड मेडेलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने की।

यह भी पढ़े: रियो ओलिंपिक की हुई शुरुवात, भारतीय दल के ध्वजवाहक बने अभिनव बिंद्रा !

पेश है एक नज़र रियो ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम के आज के मुकाबलों पर :-

रोइंग:-  शाम 5 बजे से | पुरूष सिंगल स्कल्स | दत्तू भोकानल सिंगले

निशानेबाजी:- शाम 5 बजे से | पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल | (जीतू राय, गुरप्रीत सिंह)

शाम पांच बजे से:- महिला 10 मीटर एयर रायफल | अपूर्वी चंदेला, अयोनिका पाल

टेबल टेनिस:- शाम साढ़े पांच बजे से | पुरूष एकल- अचंता शरत कमल, सौम्यजीत घोष | महिला एकल- मनिका बत्रा, मौउमा दास

पुरूष  हॉकी:- शाम 7:30 बजे | भारत  बनाम  आयरलैंड

टेनिस:- रात 11 बजे से |  पुरूष  युगल लिएंडर पेस और रोहन बोपन्नामहिला  युगल- सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोंबारे

भारोत्तोलन:- सात अगस्त सुबह 3 बजकर 30 मिनट महिला, 48 किग्रा- सेखोम मीराबाई चानू

Related posts

अमित शाह की पत्नी की संपत्ति का हुआ ‘खुलासा’

Shashank
7 years ago

Healthy & Hot Drinks To Keep You Warm This Winter

Sudhir Kumar
7 years ago

वीडियो: गतिमान एक्सप्रेस की रफ़्तार से ‘थर्राया’ लोहे का पुल

Kumar
9 years ago
Exit mobile version