Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

हिमाचल प्रदेश के गांव में आज भी निवस्त्र रहती है महिलाएं

दुनिया अजीबोगरीब रहस्य, परम्पराओं और जगहो से भरी पड़ी है। ये दुनिया जितनी बड़ी है, उतने ही अजीब और अविश्वसनीय चीजें यहां मौजूद है। कहीं रेत है तो कही पानी तो कही पहाड़। आज भी लोग यहाँ बसे हुए है। ऐसी अजीबोगरीब जगहों पर भी लोग रहते है जहां पर जीना भी दुर्भर है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि एक ऐसी जगह, जहां पर लोग बिना कपड़ों के रहते है और इतना ही नही पूरा गांव ही नंगा रहता है, खाता है, पीता है, सोता है और आराम से घूमता भी है। आज हम आपको इस गांव के अजीबोगरीब लोगो के बारें में बताते है जहाँ महिलायें निर्वस्त्र रहती हैं।

हिमाचल प्रदेश में है ये गाँव :

भारत के हिमाचल प्रदेश में एक जगह ऐसी है जहां की शादीशुदा महिलाएं 5 दिनों तक कपड़े नहीं पहनती है। इन पांच दिनों में वो बिना कपड़ों के रहती है। ऐसा सालों से चलता आ रहा है और वो इसे अभी भी निभा रही है।

इस गांव में अभी भी लोग इस परंपरा को मानते आ रहे है। हिमाचल के पीणी गांव में सालों से ये रिवाज चलता आ रहा है। मणिकर्ण घाटी में स्थित इस गांव में शादीशुदा महिलाओं को पांच दिनों तक बिना कपड़ों के रहना पड़ता है। वो ऊन से बने पट्टू ही ओढ़कर अपना तन ढ़कती हैं। वहीं पुरुष शराब सेवन भी नहीं करते। साल के पांच दिन तक पति-पत्नि एक दूसरे से हंसी मजाक नहीं कर सकते।

वो एक दूसरे से बात नहीं करते, बिल्कुल अंजान बनकर रहते है। वो पुरूषों के सामने भी नहीं आती हैं। इतना ही नहीं जब महिलाएं ये परंपरा निभा रही होती है तो पुरूषों को भी कुछ नियमों का पालन करना होता है। जैसे इस दौरान पुरूष नशा नहीं कर सकते है। वो शराब का सेवन नहीं कर सकते है।

अगस्त के 17 से 21 के बीच ये लोग काला महीना मनाते है। इस दौरान महिलाएं निर्वस्त्र रहती है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा नीं करने से देवता नाराज हो जाएंगे। दरअसल इन लोगों का कहना है कि लाहुआ घोंड देवता जब पीणी पहुंचे थे तो उस दिन राक्षसों का आतंक था। लेकिन देवता ने पीणी में पांव रखते ही राक्षसों का विनाश हो गया। जिसके बाद से ही ये परंपरा शुरू हुई थी। इस परंपरा को आज भी ये लोग मान रहे है।

Related posts

वीडियो: प्रेमी जोड़े ने दिनदहाड़े ‘गलत हरकतों’ से सबको किया शर्मसार!

Shashank
8 years ago

हिंदुजा हॉस्पिटल में दिखी एक्ट्रेस सोहा अली खान

Yogita
6 years ago

Asteria Labs believes it is time to embrace Web 3.0 and it’s associated technologies.

Desk
3 years ago
Exit mobile version