नवरात्री पर माँ दुर्गा की पूजा और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है इस पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पावन पर्व माना जाता है इन नौ व्रत के कुछ नियम भी महत्वपूर्ण है इस नियम का पालन करते हुए नौ दिनों तक अन्न न खाना और इसी के साथ  प्याज-लहसुन, शराब और नॉन वेज  का भी परहेज बताया गया है।

यह भी पढ़े :नवरात्र के चौथे दिन होती है देवी कूष्माण्डा की पूजा!

इस व्रत में  सिर्फ फलहार ही करना चाहिए :

  • नवरात्री का व्रत नौ दिन का करने वाले या दो दिन का करने भक्तों को सिर्फ फलाहार ही करना चाहिए।
  • व्रत रखने वाले लोगो को फल, जूस, दूध और मेवा  की बनी मिठाई खानी चाहिए।
  • इस दौरान सेंधा नमक का सेवन भी किया जा सकता है. कुट्टू का आटा और साबूदाने की बनी चीजों को भी लोग खाना पसंद करते हैं।

नवरात्री के नौ व्रत को नियम से पूरा करने पर मिलता है भक्तों को  लाभ :

  • इस व्रत को नियम से करने पर भक्तों को लाभ मिलता है।
  • धार्मिक मान्यताओं की मानें तो व्रत करने से शरीर शुद्ध और मन साफ होता है।
  • यही वजह है इंसान भगवान की पूजा अर्चना शांति से कर पता है।
  • जो भक्त सच्चे मन से देवी की उपासना करतें है उसके सभी प्रकार के कष्ट,रोगों व शोक का अंत होता है ।

यह भी पढ़े :मॉं दुर्गा के स्वरूप के अनुसार किस दिन पहने कौन से रंग के कपड़े!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें