विश्व की दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने आख़िरकार भारत में हिमालयन वर्जन लांच कर दिया है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पहली बार नई दिल्ली में 2 फ़रवरी, 2016 को शोकेस किया गया था। यह कंपनी की पहली एडवेंचर टुअरर मोटरसाइकिल है। यह बाइक उन भारतीयों के लिए अच्छा विकल्प है जो वर्तमान में मौजूदा कीमती बाइक्स को खरीदने में सक्षम नहीं है।_

Royal Enfield Himalayan

शानदार खूबियाँ, वाजिब दाम:

  • रॉयल एनफील्ड की कीमत 1.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम, महाराष्ट्र के अलावा) रखी गयी है। इसके लिए ग्राहकों को 1.78 लाख रुपये (ऑन रोड, मुंबई) खर्च करने होंगे।
  • यह बाइक अपने सेगमेंट में अन्य बाइक्स के मुकाबले बहुत सस्ती है।
  • कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक।
  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन में एक ब्रांड न्यू लॉन्ग स्ट्रोक 411 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हुआ है।
  • 411 सीसी इंजन के साथ 24.5 बीएचपी पॉवर।
  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन 32एनएम टॉर्कजनरेट करती है।
  • टायर और स्पोक व्‍हील डिस्क ब्रेक के साथ चलती है।
  • बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच डायमीटर का है। साथ ही बाइक में हाई परफॉर्मेंस के लिए फ्रंट टेलीस्कॉपिक फ्रार्क्स और रियर मोनो-शॉक सस्पेशन की सुविधा दी गई है।
  • बाइक इसकी अवधारणा और उद्देश्य के अनुसार मल्टीफंक्‍शनल कंसोल के साथ है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन को लंबी यात्रा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए आप पीछे की सीट सवार के साथ-साथ सामान भी लेकर चल सकते हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें