बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी सेहत को लेकर हमेशा से सतर्क रहे हैं। पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया (1989) में उनकी फिटनेस का नजारा देखने को मिल गया होगा। 50 का आंकड़ा पार करने के बाद भी सलमान अपनी हेल्थ, फिटनेस और खान-पान को लेकर बिल्कुल लापरवाही नहीं करते क्योंकि वे इस उम्र में भी 30-35 साल के लगते हैं। आज हम आपको सलमान की सेहत बनाने के लिए जो भी खाते हैं उसका खर्चा कितना आता है, इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

53 के उम्र में भी फिट हैं सलमान :

अभिनेता सलमान खान ने 53 की उम्र में भी खुद को इतना फिट रखा है जिसके पीछे उऩकी कड़ी मेहनत छिपी है। सलमान सुबह उठकर वर्कआउट करते हैं, इसके बाद ब्रेकफास्ट करते हैं।

salman khan food

उनके ट्रेनर ने उन्हें मीठा और जंक फूड खाने के लिए मना किया है और इसमें मसालेदार खाना भी शामिल है जो सलमान को नहीं खाना होता है।

salman khan food

सलमान अपने दिन की शुरुआत लेमन हनी वाटर से करते हैं और ऐसा नाश्ता लेते हैं जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बो मिला हो। इसलिए वे सुबह के नाश्ते में 4 अंडे खाते हैं और जिसमें ऑमलेट ज्यादातर बनता है क्योंकि ये सलमान को बहुत पसंद है।

salman khan food

सलमान को साउथ इंडियन फूड भी बहुत पसंद है इसलिए वे अपने दिन के खाने में ज्यादातर साउथ इंडियन डिशेस ज्यादा शामिल करते हैं।

salman khan food

सलमान अपने लंच में एक हफ्ते में चार दिन सिर्फ फ्रूट खाते हैं और बाकी दिन साउथ इंडियन डिशेस. इसके अलावा वे कभी-कभी लंच में गिरिल फिश और सैलेट लेते हैं जो उनके फैट को बढ़ने नहीं देते। फिर रात के खाने में सलमान चिकन खाना पसंद करते हैं और साथ में सलाद जरूर होता है।

salman khan food

इन सभी हिसाब से सलमान खान का एक दिन का खाने का खर्चा लगभग 8000 हजार रुपये आता है जिससे वे अपने आप को फिट रखते हैं। 27 दिसंबर, 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्में सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की थी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें