Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपा के आगरा महानगर अध्यक्ष ने गठित की नयी कार्यकारिणी

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोकसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन करने के बाद सीटों के बंटवारे पर सपा में मंथन होना शुरू हो गया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नयी टीम गठित की है जिसे 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए सपा का बड़ा फैसला कहा जा रहा है।

सपा ने गठित की नयी कार्यकारिणी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा में महानगर अध्यक्ष का पद बदलकर ये अंदेशा जता दिया था कि 2019 के लिए समाजवादी पार्टी किसी तरह का जोखिम उठाते को बिलकुल तैयार नहीं है। अब सपा के नए महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने अपनी नई टीम का चयन किया है। इस टीम में 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाज के सभी वर्गों के पदाधिकारियों को जगह दी गई है। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि पार्टी के संविधान के अनुसार पदेन सदस्यों की सूची तैयार की गई। किशन कुमार यादव, मनीष शर्मा, मीना कुमारी सविता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरव कुमार जैन को महासचिव, सौरभ गुप्ता को कोषाध्यक्ष, प्रवीना पालीवाल, मनमोहन शर्मा, सौरभ खुराना, विनोद श्रोतिया, साजिद कुरैशी, पुनीत बघेल, श्रीकृष्ण वर्मा, सुभाष चंद्र कुशवाहा, भीम दिवाकर, शाहिद अहमद को सचिव बनाया गया है।

महिला प्रकोष्ठों का हुआ चयन :

आगरा जनपद के महिला प्रकोष्ठों पर भी पदाधिकारियों को जगह दी गई है। मोनिका नाज खान को सपा का जिला महिला सभा का अध्यक्ष, मो. मसरूर को अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष, अधिवक्ता सभा का अध्यक्ष धीरज उर्फ अभिषेक यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष शेषपाल सिंह, व्यापार सभा का अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, शिक्षक सभा का अध्यक्ष मोहम्मद अरशद और सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव को बनाया गया है। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अनिल कुमार, मजदूर सभा में अजीज उर्फ इमरान और अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सुरेश दिवाकर को बनाया गया है।

Related posts

Exclusive: सपा प्रवक्ता जूही सिंह से खास बातचीत

Desk
7 years ago

वीडियो: भरे बाजार युवक ने की महिला के साथ ‘निंदनीय’ हरकत!

Shashank
8 years ago

वीडियो: जब कुत्ते ने चश्मा लगाकर सड़क पर दौड़ाई बाइक

Kumar
8 years ago
Exit mobile version