2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने तैयारी शुरू कर दी है। सपा और भाजपा दोनों के लिए 2019 से पहले उपचुनावों में बड़ी परीक्षा रहने वाली है। उपचुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने दिवंगत सांसद की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव के निर्देश के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों कैराना का दौरा कर रहे हैं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। शामली पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कैराना उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन होने पर बड़ा खुलासा किया है।

शामली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष :

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है। इस समय कोई अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। भाजपा यहाँ पर ऊंच-नीच के आधार पर काम कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। वे आत्महत्या को मजबूर हो चुके है। पत्रकारों से वार्ता में सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। डकैती, लूट की घटनायें बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की है। किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है।

सपा-बसपा से उतरेगा प्रत्याशी :

फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा को हराने के बाद सपा ने कैराना में उसी जीत को दोहराने की तैयारी कर ली है। सपा ने कैराना में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए अपने सक्रियता बढ़ा दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल इन दिनों कैराना और शामली का दौरा कर रहे हैं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी यहाँ भी बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालाँकि अभी तक सपा के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। यहाँ से पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम का नाम प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें