2019 का लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाला है। इसके पहले भाजपा की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी हद तक लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। इस उपचुनाव में भाजपा के दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का नाम तय बताया जा रहा है वहीँ सपा से पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम के प्रत्याशी बनाए जाने की खबरें हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के एमएलसी और अखिलेश के करीबी नेता का नाम कैराना उपचुनाव में प्रत्याशी के लिए सामने आ रहा है जो सभी को हैरान कर देगा।

सपा ने तेज की तैयारियाँ :

कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट की सभी विधानसभा सीटों पर 2-2 नेताओं को लगाया गया है। इन नेताओं की जिम्मेदारी दी गयी  है कि बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 3 दिन पूर्व ही कैराना सीट को लेकर नेताओं के साथ बैठक की जिसमें शामली और सहारनपुर जनपद में आने वाली पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। इस बैठक में जिले से आये कई नेताओं ने शिरकत की थी।

ये हो सकते हैं प्रत्याशी :

भाजपा से इस उपचुनाव में संभावित प्रत्याशी स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की बेटी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि सपा किसी गुर्जर नेता को यहाँ से प्रत्याशी नहीं बनाएगी। हालांकि पार्टी के पास एमएलसी बीरेंद्र सिंह हैं। समाजवादी पार्टी किसी मुस्लिम को भी उम्मीदवार बनाने में पीछे नहीं हटेगी। यही कारण है कि प्रत्याशी की दौड़ में सपा विधायक नाहिद हसन की माँ का नाम शामिल है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खास डॉक्टर सुधीर पंवार को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। विवादों से परे डॉक्टर पंवार ने क्षेत्र का दौरा शुरु कर दिया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें