यूं न नजरें मिलाइए, नहीं तो हो खुल जाएंगे कई राज…सही सुना आपने। हम बात कर रहे हैं सामुद्रिक शास्त्र की। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है। ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। इस शास्त्र से किसी के आंखों का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें… हाथ का अंगूठा देख आप जान सकते हैं दूसरों का स्वाभाव!

अंदर धंसी आंख के आकार वालों का स्वाभाव :

  • सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिनकी आंखें अंदर की ओर धंसी हुई होती हैं.
  • उनके आचरण-व्यवहार को समझ पाना बेहद मुश्किल होता है।
  • ऐसे लोग अपने मन की बातों को अर्थात अपने रहस्यों को कभी भी दूसरों के सामने प्रकट नहीं होने देते हैं।
  • ये लोग अपने मन के भावों को अपने अंदर छुपाकर ही रखते हैं।
  • वैसे तो ये लोग स्वभाव से बहुत शांत और सरल होते हैं, इन्हें गुस्सा बहुत कम ही आता है.
  • लेकिन जब गुस्सा आता है तो बहुत देर में शांत होता है।
  • ऐसे लोगों को संभाल पाना या इनका सामना करना दूसरों के लिये बहुत मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें… असफलता की पीड़ा में छिपा है सफलता का राज!

आंखें अंदर की बजाय बाहर निकले वालों का स्वभाव :

  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी की आंखें अंदर की ओर न होकर थोड़ी बाहर की ओर निकली हो.
  • तो ऐसे लोगों के पेट में ज्यादा देर तक कोई बात नहीं पचती है।
  • ये लोग हर बात को दूसरों के सामने कहने के लिए हमेशा उतावले रहते हैं।
  • ऐसे लोगों के विचार भी अक्सर बदलते रहते हैं।
  • लेकिन इनकी एक बात अच्छी है कि इनके अंदर छल-कपट नहीं होता, ये दिल के साफ होते हैं।

यह भी पढ़ें… घर में फैली नकारात्मक उर्जा को इस तरह बनाएं सकारात्मक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें