टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा उन्होंने अपने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान किया है।

विवादित घटनाओं से उठा पर्दा :   

  • हाल ही में पाटिल द्वारा दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने कार्यकाल से जुड़ी कुछ एहम जानकारियां दीं।
  • उनके द्वारा दी गयी जानकारियों से टीम के अंदर चल रही कई विवादित घटनाओं से पर्दा उठ गया है।
  • इस दौरान संदीप पाटिल ने धोनी और सचिन पर एक धमाकेदार खुलासा भी किया।
  • उन्होंने बताया कि 2012 में सेलेक्टर्स ने सचिन तेंदुलकर को भारतीय टीम से हटाए जाने पर चर्चा की थी।
  • उन्होंने कहा कि दिसंबर में वे सचिन से मिले थे और उनसे उनके भविष्य की योजना पर बात की थी।
  • उनके अनुसार सचिन के दिमाग में तब रिटायरमेंट की बात नहीं थी।
  • हालांकि तब चयन समिति में सचिन पर एक सहमति बन गई थी और बोर्ड को इसकी सूचना भी दे दी गई थी।
  • इसके साथ ही सचिन के समझ में आ चुका था कि सेलेक्टर्स क्या चाहते हैं।
  • जिसके बाद अगली मीटिंग में उन्होंने वन-डे से रिटायरमेंट लेने की बात कह दी थी।
  • संदीप पाटिल ने इस दौरान यह भी बताया कि चयन समिति ने धोनी को कप्तानी से हटाने पर भी चर्चा की थी।
  • हालांकि उस समय यह निर्णय सही नहीं था क्योंकि 2015 वर्ल्ड कप पास में था।
  • उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को महसूस हुआ कि नए कप्तान को कुछ समय दिया जाना चाहिए।
  • वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए धोनी को कप्तान बनाए रखने का निर्णय लिया गया।
  • इसके साथ ही पाटिल ने कहा कि विराट कोहली को बिलकुल ठीक समय पर कप्तानी दी गयी है।

यह भी पढ़ें : धोनी पर बनी फिल्म देखने के लिए उत्साहित श्रीसंत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें