2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए सपा ने लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के लिए आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है। जो भी सपा से चुनाव का लड़ना चाहता होगा, उसे इस आवेदन को भरकर जमा कराना होगा। इसके बाद सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व नामों पर विचार करेगा और योग्य उम्मीदवार का चुनाव करेगा। इस बीच सपा के एक बड़े नेता ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लोकसभा चुनाव में टिकट की मांग कर दी है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यूपी की 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से सपा की भविष्य की स्थिति काफी हद तक साफ़ हो जायेगी।

इस नेता ने किया आवेदन :

फैजाबाद से सपा नेत्री डॉ. संतोष यादव ने समाजवादी पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार के लिए आवेदन किया है। सपा की वरिष्ठ नेता ने अपना आवेदन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को दिया हैं। इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने सपा से टिकट के लिए आवेदन किया था मगर राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। वे लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। मिल्कीपुर निवासी डॉ. संतोष यादव राजनीति के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा वे सपा की महिला इकाई में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें