Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

जसवंतनगर में सपा के कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है। पिछले 2 चुनावों में मिली हार से उबर कर उपचुनावों में अच्छा प्रदर्शन करना सपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े गढ़ इटावा के जसवंतनगर से पार्टी के एक कद्दावर नेता ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। इसके बाद पूरी सपा में हड़कंप मच गया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

सपा को लगा झटका :

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी के गढ़ जसवंतनगर में भाजपाइयों ने सेंध लगा दी है। जिले में सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र उर्फ मोना यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जितेंद्र के साथ ही याहिया खान समेत कई दर्जन सपा कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। ग्राम नगला विधि में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य पर्वत सिंह यादव व जिलाध्यक्ष शिव महेश ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मोना यादव ने भाजपा में आने के बाद कहा कि मैं सपा के परिवारवाद और चापलूसी से दुखी होकरभाजपा ज्वाइन कर रहा हूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

 

ये भी पढ़ें : अमेठी के संजय गांधी चिकित्सालय के कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Related posts

Bighatlevi makes his name prominent in the ever-evolving tech world.

Desk
2 years ago

बंद कमरे में नशे में धुत लड़की के बॉयफ्रेंड ने पेश की मिसाल

Shashank
6 years ago

24 जुलाई : जानें आज का राशिफल!

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version