Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

शेयर बाजार सबसे बड़ी गिरावट के साथ 35 हजार के नीचे बंद

sensex

sensex

हफ्ते की शुरुआत के पहले दिन ही बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार ने दिन की शुरुआत की। इसके बाद दिन-भर शेयरों में उठा-पटक का दौर लगातार जारी रहा। सोमवार को दिन की खत्म होते के साथ ही के सेंसेक्स 309.59 अंक से टूटकर 34,757.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी भी 94.05 अंक के नुकसान के साथ 10,666.55 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा आम बजट पेश किये जाने के बाद से से शेयर बाजार में गिरावट जारी है। बजट के पहले दिन 1 फरवरी को ही सेंसेक्स में 800 अंक की गिरावट हुई थी। शेयर बाजार में हो रही गिरावट पर  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ग्लोबल कारणों से हो रहा ऐसा :

शेयर बाजार में लगातार हो रही गिरावट पर वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि शेयर बाजार में जारी गिरावट की वजह आम बजट में शेयरों में कमाई पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाया जाना नहीं है। वित्त मंत्री ने बताया कि इसका कारण वैश्विक कारक है। वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान शेयर बाजार में नवंबर 2016 के बाद से सबसे भारी गिरावट दर्ज होने के बाद आया है। वित्त मंत्री द्वारा पेश आम बजट 2018-19 में शेयरों से कमाई पर एलटीसीजी टैक्स फिर से लगाए जाने के फैसले के बाद शेयर बाजार अपने स्तर से लुढ़क गया था।

गिरावट का अलग है कारण :

शेयर बाजार में हो रही गिरावट पर राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि वर्तमान समय में दुनियाभर के शेयर बाजार गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह एलटीसीजी नहीं है। राजस्व सचिव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स तब लागू हुआ है, जब दुनियाभर के शेयर बाजार गिरावट झेल रहे हैं। एमएससीआई इंडेक्स में पिछले हफ्ते सभी देशों के शेयर बाजार में 3.4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

Related posts

स्मार्टफ़ोन हुआ और भी स्मार्ट, अब करेगा आपकी क्षेत्रीय भाषा भी सपोर्ट

Namita
8 years ago

बैकलेस ड्रेस पहन कर रेहाना पंडित ने करवाया बोल्ड फोटोशूट

Shashank
7 years ago

विज्ञापन के मामले में पीवी सिंधु निकली महेंद्र सिंह धोनी से आगे

Namita
8 years ago
Exit mobile version