बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है। दुनिया भर में उनके फैंस हैं जो उनसे एक बार मिलने की चाहत रखते हैं। लेकिन शाहरुख़ की एक ऐसी भी फैन है जिसने उन्हें सरेआम बीच सड़क पर अचानक थप्पड़ मार दिया था। एक मीडिया वार्ता के दौरान अभिनेता शाहरुख़ खान ने अपना वो किस्सा सुनाया। इस किस्से के दुनिया के सामने आने के साथ ही सभी लोग हैंरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।

शाहरुख़ खान ने किया खुलासा :

एक प्रोग्राम के दौरान शाहरुख़ खान ने ये राज खोला। अभिनेता शाहरुख़ खान ने मीडिया को बताया कि जब वह पहली बार दिल्ली से मुंबई आए थे तो उन्हें नहीं मालूम था कि जिस ट्रेन से वह मुंबई आए है, वह मुंबई पहुँच कर लोकल बन जाएगी। जब ट्रेन मुंबई पहुंची तो शाहरुख़ ने अपने बर्थ पर लोगो को बैठने से मना कर दिया। शाहरुख़ ने कहा कि यह मेरी बर्थ है, मैंने इसके लिए पैसा खर्च किया है। तभी एक महिला शाहरुख़ के बगल में खड़ी थी, उन्हें शाहरुख़ ने कहा के आप इस पर बैठ जाइये लेकिन मैं आपके साथ खड़े आदमी को इस सीट पर बैठने नहीं दूंगा।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=wsCqe3xB5nQ” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/06/shahrukh-khan.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

उस महिला ने अभिनेता शाहरुख़ खान की बात सुन कर उन्हें वही सबके सामने भरी ट्रेन में एक ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। शाहरुख़ शायद उस महिला को आज नहीं जानते होंगे लेकिन उस महिला को यह आज भी याद होगा के थप्पड़ उन्होंने किसे मारा था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें