Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

समाजवादी पार्टी में बहुत जल्द शिवपाल को मिल सकता है नया पद

shivpal yadav

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी में फूलपुर और गोरखपुर उपचुनावों में मिली जीत के बाद सुलह की ख़बरें आनी शुरू हो गयी हैं। मुलायम की रुख भी अखिलेश के लिए काफी नर्म दिखाई दे रहा है। इसके बाद से शिवपाल यादव की सपा में वापसी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। सपा नेता शिवपाल यादव भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए काफी नर्म दिख रहे हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन को भी अपना समर्थन दे दिया है। इसी के साथ अब शिवपाल यादव से सम्बंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। भाजपा को उत्तर प्रदेश में घेरने के लिए अखिलेश यादव कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और 2014 और 2017 के चुनाव में मिली हार का बदला लेना चाहते हैं।

महासचिव बन सकते हैं शिवपाल :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का विधानसभा चुनावों के बाद से विरोध कर रहे शिवपाल अब मान गए हैं। बीते दिनों शिवपाल यादव ने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव से दिल्ली में मुलाकात की थी जिसके बाद दोनों के रिश्तें अब ठीक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से चर्चा है कि उनको जल्द ही पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। कुछ समय पहले तक वे सपा के बागी नेता थे और सेकुलर मोर्चा नाम से अलग संगठन बनाने की बात कहते थे। हालाँकि अब वे शांत हो गए हैं और सपा के साथ चलने की बात कह रहे हैं।

Related posts

Different brand choices can make dent in relationship!

Shivani Arora
8 years ago

देश के अनोखे ‘एम्बीडेक्ट्रस बॉलर’ को नहीं मिल सका अब तक कोई मौका !

Vasundhra
8 years ago

वीडियो: नशे में लड़की का हुआ ऐसा हाल, चीख सुन दौड़ पड़े लोग

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version