लखनऊ महोत्सव एक ऐसा आयोजन है जिसका इंतज़ार पूरे लखनऊ को साल भर रहता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की फिजा देखते ही बनती है।

गुरदास मान और बादशाह होंगे मुख्य आकर्षण :

  • आगामी नवम्बर माह में होने वाले लखनऊ महोत्सव के तैयारियां प्रशासन ने करनी शुरू कर दी है।
  • इस आयोजन का सभी प्रदेश वासियों को हमेशा से इंतज़ार रहता है।
  • इस समारोह का आयोजन प्रदेश सरकार की तरफ से दर्शको को ध्यान में रखकर किया जाता है।
  • लखनऊ जिला प्रशासन ने इसको यादगार बनाने के लिए कई अच्छी योजनाएं भी बनाई हैं।
  • इसके जरिये महोत्सव में आने वाले दर्शकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : सेना की बड़ी कार्रवाई के बाद यूपी में जारी हुआ हाई अलर्ट!

  • प्रशासन इस बार मशहूर रैपर बादशाह को महोत्सव में बुलाने पर विचार कर रहा है।
  • बादशाह के साथ ही मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान भी दर्शकों के आकर्षण के केंद्र बन सकते हैं।
  • बीते दिन हुई कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन कलाकारों के नाम प्रस्तुत किये गए।
  • इसने अलावा प्रशासन कविता कृष्ण मूर्ती, नेहा कक्कड़, अमित मिश्रा, विशाल शेखर, अमित द्विवेदी को बुलाने पर विचार कर रहा है।
  • 1 दिसम्बर को मीका, गुरदास मान, बादशाह की और से पंजाबी नाईट रखने का प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़े : छात्र संघ चुनाव: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 8 बजे से वोटिंग शुरू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें