श्रीलंका को 5-0 से सूपड़ा साफ करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम दुनिया की नंबर वन एकदिवसीय टीम बन गई है। श्रृंखला की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से चार अंक पीछे था। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका 119 अंकों के साथ विश्व की नंबर वन एकदिवसीय टीम बन गई है। भारत इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर है.

भारत चौथे स्थान पर-

  • श्रीलंका को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका 119 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुँच गई है।
  • दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया।
  • दूसरे स्थान पर 118 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।
  • तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ मौजूद है।
  • भारतीय टीम 112 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
  • भारत का मुकाबला इस समय बांग्लादेश के साथ हो रहा है।
  • वर्ष 2002 में मौजूदा रैंकिंग प्रक्रिया शुरू होने से बाद से दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवीं बार पहले स्थान पर विराजमान हुई है।
  • दक्षिण अफ्रीका की टीम फरवरी 2007, मार्च से मई 2008, जनवरी से अगस्त 2009 और अक्टूबर से नवंबर 2014 तक शीर्ष स्थान पर रही है।

यह भी पढ़ें: लगातार तीन टेस्ट पारियों में 600 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी इंडिया!

यह भी पढ़ें: कोहली ने जड़ा अपना 16वां टेस्ट शतक, कर ली सौरव की बराबरी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें