Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

गठबंधन में बसपा को मिल सकती हैं 40 सीटें, सपा को होगा नुकसान

sp bsp alliance

sp bsp alliance

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का संभावित गठबंधन बनने के आसार दिखाई दे रहा हैं। इस महागठबंधन की खबरों को लेकर इन पार्टियों के नेता भी काफी उत्साहित हैं और लोकसभा चुनावों में बीजेपी के सफाए का दावा कर रहे हैं। सियासी गलियारों में खबरें हैं कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का बनना तय है जिसमें शामिल होने वाले दल सभी को हैरान कर देंगे।

सोशल मीडिया पर हुआ बंटवारा :

महागठबंधन में अभी सिर्फ कई पार्टियों के शामिल होने की चर्चाएँ हो रही हैं। ये भी तय नहीं हो पाया है कि इसमें कौन-कौन से दल शामिल होंगे लेकिन सोशल मीडिया इस मामले में काफी आगे दिखाई दे रहा है। यहाँ पर चर्चाओं के साथ ही सीटों का बंटवारा भी हो गया है जो इन दिनों तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालाँकि इन दलों के बीच अब तक सीटों को लेकर कोई बात नहीं हुई है लेकिन महागठबंधन को लेकर इन सभी दलों के रुख काफी सकारात्मक हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन का बनना तय माना जा रहा है।

बसपा को मिल सकती हैं 40 सीटें :

2019 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सुनामी को रोकने के लिए राजनैतिक दलों ने कोशिशें शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा से मिलकर गठबंधन बनाने की बात कही है। वहीँ इस गठबंधन में कांग्रेस और रालोद के शामिल होने की चर्चाएँ हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि गठबंधन में बसपा को 40 सीटें मिलने जा रही हैं और शेष सीटों पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल लड़ेगी। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के हिस्से सिर्फ 28 सीटें आ सकती हैं। हालाँकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

वीडियो: लिफ्ट में अकेली महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी में नहीं दिखा कोई!

Praveen Singh
8 years ago

पुलिस अभ्यार्थी ने गोमती नदी में लगाई छलांग.

Desk
7 years ago

कानपुर: सपना के डांस प्रोग्राम में मचा घमासान, पुलिस ने की लाठीचार्ज

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version