Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, पार्टी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

akhilesh yadav met

akhilesh yadav met

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा ने अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 2019 का लोकसभा चुनाव सपा के लिए हर तरह से काफी मायने रखता है। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में अब सपा प्रदेश अध्यक्ष भी लोकसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर चुके हैं।

झारखण्ड की सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी :

समाजवादी पार्टी ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनावो की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब सपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अपनी प्रष्ठभूमि तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत समाजवादी पार्टी ने झारखंड में लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। यूपी में पिछले 2 चुनावों में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। अब सपा ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए झारखण्ड की 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

यहाँ से लड़ेंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष :

आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 3 फरवरी को लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठक में अकेले चुनाव लड़ने पर फैसला हुआ है। झारखंड की चतरा लोकसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष स्वयं चुनाव लड़ेंगे। वहीँ धनबाद से मुमताज अली, गिरिडीह से विजय यादव को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है। बहुत जल्द जिला स्तर पर पार्टी की बैठक होने जा रही है। इसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जायेगा।

 

ये भी पढ़ें : 2019 लोकसभा चुनावों के लिए सपा ने जारी की गाइडलाइन

Related posts

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘बीसीसीआई से भीख नहीं मांग रहे.’

Namita
8 years ago

खुलासा: सिद्धू की बेटी ने मचाई इंटरनेट पर ‘सनसनी’, तस्वीरें हुईं वायरल!

Shashank
8 years ago

कबड्डी वर्ल्ड कप-2016 भारत के नाम, अजय ठाकुर बने मैच के हीरो!

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version