[nextpage title=”Sp leader dance” ]

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बार बाला के साथ बेहूदा डांस करते नजर आ रहे हैं। अनिल यादव समाजवादी पार्टी से नगर विधानसभा अध्यक्ष हैं। द्विअर्थी भोजपुरी गाने पर बार बाला के साथ सपा नेता के डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी सपा नेता का कोई डांस वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले सपा नेता जगराम यादव का एक वीडियो सामने आ चुका है, जिसमे वह भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आये थे।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो….

[/nextpage]

[nextpage title=”Sp leader dance” ]

सपा नेता अनिल यादव का यह वीडियो दो महीने पहले उनके भतीजे की शादी का है। छानवे के विरोही गांव में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर बार बालाओं का डांस चल रहा था। इसी बीच सपा नेता ने बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान वह इतने मशगूल हो गए कि बार बाला के पैरों में गिरकर डांस करने लगे।

 

कुछ ही महीने पहले समाजवादी पार्टी के नेता जगराम यादव का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बार बाला के साथ तमंचे पर डिस्को करते नजर आये थे। देखिये वीडियो:

वीडियो: सपा नेता ने किया तमंचे पे डिस्को

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें