एयर कंडीशनर एक ऐसी चीज़ है। जो बिना आवाज़ के आपको ठंडक देता है। इसीलिए हर ऑफिस में लगभग AC ही लगे रहते हैं। जिसमें हममें से ज्यादातर लोग रोज़ 8-9 घंटें AC में ही रहतें हैं। लेकिन लम्बे समय तक AC में रहने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

अलबामा  यूनिवर्सिटी की रिसर्च :

  • अलबामा यूनिवर्सिटी ने रिसर्च किया कि AC एक आर्टिफिशियल टेम्परेचर बनाता है।
  • जिसका हमारी बॉडी पर बहुत असर पड़ता है।
  • जिससे सर्दी जुकाम, इन्फेक्शन, बुखार और दर्द जैसी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है।
  • दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. आर.के. सिंघल ने बताया कि दिन भर AC में रहने पर क्या नुकसान होते हैं।

जानते हैं दिनभर AC में रहने के नुकसान  :

  • दिनभर AC में रहने से हमारे ब्रेन पर बहुत असर पड़ता है और चक्कर आने की भी सम्भावना रहती है।
  • AC में रहने से स्कीन की नमी खो जाती है जिससे स्कीन ड्राई हो जाती है और खुजली सि होने लगती है।
  • पुरे टाइम AC में रहने से आँखों में पानी आना और आँखों का लाल पड़ना जैसी प्रोब्लम्स हो सकती हैं।
  • AC की ठंडी हवा से म्यूकस ग्लैंड हार्ड हो जाती है जिससे साइनस होने का भी खतरा रहता है।
  • लम्बे समय तक AC में रहने से अस्थमा का भी खतरा लगा रहता है।
  • AC का टेम्परेचर कम होने के कारण हमारी बोदी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे थकान बहुत रहती है।
  • एयर कंडीशनर से निकलने वाली हवा से हाथ,घुटनों और जोड़ो में दर्द बना रहता है जिससे आर्थराइटिस भी हो सकता है।
  • लगातार AC में काम करने से सर दर्द भी बना रहता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें