खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि बच्चों को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

खेल को पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की-

  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलो इंडिया का उद्घाटन किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास और देश के गौरव के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है।
  • गोयल ने कहा कि बच्चों को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए।
  • इसके लिए जरूरी है कि इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
  • उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा।

goel

  • आगे उन्होंने कहा कि देश को खेल शक्ति बनाने के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।
  • इसके साथ ही गोयल ने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता निचले स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही नहीं बल्कि देश में खेल का आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए भी आयोजित की जा रही है।
  • खेलो इंडिया में साइकलिंग, कुश्ती और तैराकी समेत अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
  • इन प्रतियोगिताओं में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1000 से अधिक भागीदार शिरकत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के गलियों और मोहल्लों में नज़र आएँगी गीता-बबिता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें