अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेल मंत्रालय ने देश की महिला खिलाड़ियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय समिति को गठित करने का फैसला किया है। खेल मंत्रालय ने आज ‘भारत में महिला और खेल’ विषय पर एक सम्मलेन का आयोजन किया।

महिला खिलाड़ियों के लिए बनेगी विशेष समिति-

  • खेल मंत्रालय ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए एक विशेष समिति बनाने का फैसला किया है।
  • इस बारे में खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, ‘देशभर की महिला खिलाड़ी, महिला प्रशिक्षक और खेल से जुड़े विद्यार्थी इस समिति के पास अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगी।’
  • आगे उन्होंने कहा कि समिति मामलों की जांच करेगी और शिकायतों का समाधान ढूंढेंगी।
  • विजय गोयल ने कहा कि खेल मंत्रालय यौन उत्पीड़न के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।
  • खेल मंत्री ने कहा, ‘हमारा मंत्रालय पुरूष और महिला को समान सहायता देता है, उनकी ट्रेनिंग में किसी प्रकार का लिंग भेद नहीं करते है।
  • गोयल ने कहा कि देश में खेल का माहौल बनाना आवश्यक है।
  • उन्होंने देश की माताओं से अपील की है कि वह अपनी बेटियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने में मदद करे।

यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय विमेंस डे पर जारी हुआ आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2017 का शिड्यूल

यह भी पढ़ें: वीडियो: क्या हुआ जब स्टीव स्मिथ ने माँगा ड्रेसिंग रूम रिव्यु सिस्टम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें