आपकी दिन भर की दिनचर्या के लिये एक Good Morning की शुरुआत होना बहुत जरुरी है। सुबह उगता हुआ सूरज, हल्की-हल्की चलती ठन्डी हवायें और हाथ में एक कप चाय का प्याला इससे अच्छी दिन की शुरुआत और क्या हो सकती है आप के लिये। आज की इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी में हम सुबह की उगती हुयी सूरज की किरणों को भूलते ही जा रहे हैं।

Good Morning :

Fresh Morning

  • एक अच्छी सुबह मिलना हमारी बीती हुयी रात पर निर्भर करता है।
  • आज के आधुनिक युग में हम सफल बनने के लिए देर रात तक मेहनत करने में बहुतमशगूल हो जाते हैं.
  • हम अपनी आने वाली सुबह के बारे में सोच ही नहीं पाते।

यह भी पढ़ें : भूल से भी ना लगाएं इस दिशा में घड़ी

  • एक अच्छी सुबह आप के पूरे दिन को अच्छा बनाती है और साथ में आप को तारो ताजा भी रखती है।
  • इस काम के लिए व्यायाम आपकी सुबह में चाँद चाँद लगा देता है।
  • आज के इस दौर में व्यायाम बहुत ही अनिवार्य है.
  • व्यायाम से आप अपने स्वास्थ्य को हमेशा स्वस्थ्य रख सकते हैं.
  • इतना ही नहीं एक शोध में ये भी पता चला है कि व्यायाम करने वाले व्यक्ति दीर्घायु भी होते हैं.
  • इतना ही नहीं आप प्रतिदिन व्यायाम से सक्रिय रहने के साथ-साथ अपनी उम्र को भी बढ़ा सकते हैं।
  • जैसे एक अच्छी रात के लिये एक अच्छी सुबह का होना आवश्यक है.
  • वैसे ही एक अच्छी सुबह के लिये एक अच्छी रात का होना भी उतना ही अति आवश्यक है।
  • इसके लिये आप रात को हल्का भोजन करें और नियमित समय पर सोयें।
  • सोते समय किसी भी तरह का कोई तनाव अपने मस्तिस्क में ना रखें।
  • हम उम्मीद करते हैं की अपनी सुबह को तरो ताजा बनाने के लिए आप सुबह की ठन्डी ठन्डी हवाओं के साथ चाय की चुस्कियों का मजा लेंगें
  • अपने दिन को और अच्छा बनायेंगे।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें