सुंदर दिखना तो हर लड़की की चाहत होती है लेकिन,आज के मॉडर्न ज़माने में केवल अच्छे कपडे पहन लेने से आपका साज पूरा नहीं होता। कपड़ों से मैचिंग ज्वेलरी जब तक न हो तो आपका लुक अधूरा होता है। यही वजह है की आजकल बाजार में भी तरह-तरह की ज्वेलरी आयी हुई हैं। जो कि आपको कम खर्च में आकर्षक लुक दे सकती हैं।

 ये भी पढ़ें :मानसून में भी रखें फिटनेस का ध्यान!

इन बातों का रखें ध्यान

  • कई बार अच्छे कपड़े पहनने पर भी आपका लुक सही एसेसरी के बिना अधूरा रहता है।
  • यहां तक कि अगर आपने साधारण परिधान पहने हैं तो भी एसेसरीज आपको आकर्षक लुक देते हैं।
  • आजकल कैंडी कलर की ज्वेलरी और चोकर के आकार की ज्वेलरी काफी चलन में हैं।
  • चंकी जूलरी भड़कीली, रंगीन और चमकदार होती हैं।
  • हाई नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ स्टेटमेंट ईयर रिंग काफी जंचते हैं।
  • कपड़े पर कढ़ाई होने या अच्छा काम या प्रिंट होने पर चंकी ईयरिंग भी पहना जा सकता है।
  • सादगीपूर्ण या शालीन व पारंपरिक कपड़ों पर मोती या हीरे के आभूषण बेहद आकर्षक लगते हैं।
  • ये काले रंग के कपड़े और लेदर के कपड़ों पर भी जंचते हैं।
  • रंग-बिरंगी कैंडी कलर की जूलरी जैसे कि ब्रेसलेट, रंगीन घड़ियां, प्लेन टॉप के ऊपर फबते हैं।
  • वे आपको स्मार्ट लुक भी देते हैं।
  • आप या चांदी या सोने के आभूषण पहनें, दोनों एक साथ न पहनें।
  • बालों की एसेसरी बरबस ही ध्यान आकर्षित कर लेती है।

 ये भी पढ़ें :Turmeric can help you achieve flawless skin!

विंटेज ज्वेलरी है बढ़िया विकल्प

  • परिधान के संयोजन के साथ आपके व्यक्तित्व में अलग चमक लाने वाली एसेसरी जरूर पहनें।
  • विंटेज ज्वेलरी बढ़िया विकल्प होते हैं।
  • आप चाहें तो चटख रंग के ईयर रिंग या विभिन्न धातुओं से तैयार ब्रेसलेट पहन सकती हैं।
  • स्लीप पेंडेंट नेकलेस या चेन भी चोकर की तरह ही आपके व्यक्तित्व को आकर्षक दिखा सकता है।
  • नाजुक या हल्के आभूषण भी आपके परिधान और आपके लुक की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
  • ग्लैमरस लुक के लिए आप शैंडलियर ईयर रिंग, स्टेटमेंट नेकलेस, कॉकटेल रिंग या रंगीन स्टोन एसेसरीज पहन सकती हैं।
  • बोल्ड या अलग तरह की जूलरी या एसेसरी के साथ हमेशा सही संयोजन के परिधान पहनें।
  • जिससे आपके व्यक्तित्व की खूबसूरती उभरे।
  • स्टेटमेंट नेकलेस पहनने पर ईयर रिंग पहनने से बचें या फिर सिंपल पहनें।
  • एसेसरी साधारण और सादे परिधान को भी खूबसूरत बना देते हैं।
  • और आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगाते हैं, इसलिए एसेसरी सोच-समझकर खरीदें और पहनें।

 ये भी पढ़ें :25 जुलाई : जानें आज का राशिफल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें