गर्मी का मौसम दस्तक देने लगा है और इस बदलते मौसम में हमारा शरीर कई तरह के बैक्टीरिया के चपेट में आकर रोग-ग्रसित हो सकता है। अच्छे स्वास्थ के लिए पानी बहुत जरूरी है। शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। नियत मात्रा में पानी का सेवन कई तरह के रोगों से बचाव का एक अच्छा तरीका हो सकता है।
डॉक्टरों का भी मानना है कि रोजाना 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन कई लोगों के लिए अधिक मात्रा में सादा पानी पीना मुश्किल होता है, तो ऐसे लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में कई अन्य स्वादिष्ट ड्रिंक्स को भी शामिल कर सकते हैं।
पेश हैं कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं-
- नींबू अदरक का पानी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है सादे पानी के बजाय पानी में नींबू मिलाकर लिया जा सकता है।
- खीरे का रस विटामिन से भरपूर होता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है।
- तरबूज का रस सादे पानी से कहीं बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस ड्रिंक में विटामिन ए, बी6 और सी होता है। साथ ही इसमें अमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है।
- संतरा, दालचीनी और अदरक को पानी में मिलाकर पीने से कई बीमारियों को होने से रोका जा सकता है।
- नाशपाती के रस के सेवन से विटामिन सी की कमी दूर होती है। इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।
- रसबेरी को पानी में मिलाकर पीने से शरीर में विटामिन, आयरन और फाइबर की कमी को दूर कर सकतें हैं। सिर्फ यही नहीं एंटीऑॅक्सीडेंट से भरपूर इस ड्रिंक को पीने से सुस्ती भी दूर होती है।
- सेब के रस में दालचीनी मिला कर पीने से शुगल कंट्रोल रहती है और इससे एनर्जी बढ़ती है। इसे पीने से पाचनतंत्र भी ठीक रहता है और ये स्वादिष्ट भी होता है।
अपने डाइट में इन ड्रिंक्स को शामिल करके आप पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं और साथ ही ये ड्रिंक्स पीने में भी बेहद स्वादिष्ट हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Org Desk
Author of uttarpradesh.org. न्यूज़ पोर्टल. सबकी बात समय के साथ. हर खबर आपको सबसे पहले पहुँचाने की जिम्मेदारी हमारी. राजनीति से लेकर रंगमंच तक की हलचल का हर अपडेट