बिग बॉस सीजन 11 से फेमस हुई हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के चाहने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। उनका डांस प्रोग्राम चाहे हरियाणा में हो या किसी और राज्य में, सभी जगह उनके फैंस पहुँचते हैं और उनका प्रोग्राम जरूर देखते हैं। मगर कभी-कभी कुछ फैंस डांस देखते हुए बेकाबू हो जाते हैं और कुछ गलत कर बैठते हैं। कुछ ऐसा ही सपना चौधरी के साथ हुआ जहाँ एक फैन ने स्टेज पर चढ़कर जो किया, उड़े देख सभी हैरान रह गए।
स्टेज पर चढ़ गया फैन :
- एक शो के लिए सपना चौधरी पहुंची हुई थी और अपने डांस के जलवे दिखा रही थी।
- यहाँ पर सपना का डांस देखने उनके लाखो की संख्या में फैंस आये थे।
- इसके चलते सपना को अपना डांस शो बीच में छोड़ना पड़ा।
- सपना अपने लाइव शो के लिए फरीदाबाद के हुड्डा ग्राउंड सेक्टर-12 में पहुंची थीं।
- हरियाणा में प्रोग्राम होने की वजह से सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम किया गया था।
- पुलिस की सुरक्षा में सपना ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस दिया पर लोग बेकाबू होने लगे।
- ऐसा पहली बार नहीं है कि सपना को भीड़ के बेकाबू होने की वजह से शो बीच में छोड़ना पड़ा हो।
- सपना के साथ ऐसा हरियाणा में कई बार हो चुका है।
- जब सपना एक नेता की रैली के दौरान डांस कर रही थी तो उनके फैंस बेकाबू हो गए थे।
- ऐसा ही कानपुर में हुआ और सपना को भीड़ के बेकाबू होने पर अपने शो को बीच में छोड़ना पड़ा।