Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी नहीं हैं किसी अंबानी से कम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी को कौन नहीं जानता होगा। अपनी लाजवाब एक्टिंग और फाइटिंग से वे हर किसी के दिल में बसे हुए हैं। सुनील शेट्टी का 90 के दशक में बहुत बड़ा नाम था। वो एक्शन फिल्में करना ज़्यादा पसंद करते हैं। एक अभिनेता के अलावा सुनील एक फिल्म प्रोडूसर और एक इंटरप्रेन्योर भी हैं। बहुत कम लोग सुनील शेट्टी की पत्नी के बारे में जानते होंगे जिनकी खूबसूरती के साथ ही उनके कमाई की भी इन दिनों चर्चाएँ चल रही हैं।

सुनील शेट्टी की है ख़ास पहचान :

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से की थी और एक जबरदस्त एक्‍शन हीरो बनकर उभरे थे। 1994 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ से उन्हें बहुत ख़ास पहचान मिल गई थी।

इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। उस वक़्त सुनील शेट्टी ने अपने सीओ- स्टार्स रह चुके अक्षय कुमार और अजय देवगन को कड़ी टक्कर भी दी। अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर उस समय सभी के मुँह से सिर्फ सुनील का ही नाम आता था।

एक सफल अभिनेता होने के साथ ही सुनील शेट्टी एक सफल बिजनेस मैन भी हैं। अच्छी कमाई के मामले में इन्होने कई बिजनेस मेन को पीछे छोड़ दिया हैं। सुनील शेट्टी मुंबई के पॉश इलाके में एच 20 नाम से बार और रेस्टोरेंट चलाते हैं, इनके यह रेस्टोरेंट मुबंई में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में भी स्थित हैं।

उनकी पत्नी माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया है जिसके अंतर्गत उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए हैं। माना शेट्टी के बारे में कहा जाता है कि वो रईसी में अपने पति से दो गुना आगे हैं।

सुनील शेट्टी को देश का दूसरा अम्बानी कहा जाता हो लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी खुद भी अपने पति से कहीं ज्यादा रईस हैं। माना शेट्टी के सबसे पॉवरफुल बिज़नसवुमन हैं क्योंकि वे एक साथ कई-कई बिज़नस संभालती हैं।

एक साथ वो जितने बिजनेस संभाल रही हैं उनके बारे में जो भी सुनता है वो दंग रह जाता है. माना शेट्टी ना सिर्फ एक सक्सेसफुल बिज़नसवुमन हैं बल्कि वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं.

Related posts

बेकाबू भीड़ ने डांसर सपना चौधरी के साथ की गलत हरकत

Shashank
6 years ago

Novel ‘dot’ system may improve cancer detection

Shivani Arora
7 years ago

‘मन की बात’ में मोदी ने दी भारतीय खिलाड़ियों को जीत की बधाई

Namita
8 years ago
Exit mobile version