बीते साल 2014 में सरकार द्वारा किये गए एक स्वास्थ्य सर्वेक्षण में चौकाने वाले नतीजे सामने आये। सर्वे के अनुसार बिहार में स्कूल जाने वाले बच्चे सर्वाधिक कुपोषित है और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कम कद के बच्चे है।

केंद्र सरकार द्वारा किया गया सर्वे :

  • सरकार द्वारा किये गए सर्वे में बताया गया कि बिहार में सर्वाधिक कुपोषित बच्चे 5 से 18 साल आयुवर्ग में पाए गए है।
  • बिहार में स्कूल जाने वाले बच्चो में 33 प्रतिशत कुपोषित और 21.7 प्रतिशत अति कुपोषित दर दर्ज की गयी है।
  • जनगणना आयुक्त कार्यालय ने साल 2014 के लिए 9 प्रदेशों में इस सर्वे को किया था।
  • बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में यह सर्वेक्षण किया गया था।

यह भी पढ़े : पंजाब: मंच पर ही मचा कांग्रेस नेताओं में घमासान, हंस ने छीना माइक!

  • इसके अलावा बच्चों का कद कम रह जाने के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा।
  • उत्तर प्रदेश में ऐसे बच्चों की संख्या 62 प्रतिशत रही थी।
  • इसके साथ ही कम वजन वाले बच्चों की सर्वाधिक संख्या झारखंड और छत्तीसगढ में दर्ज की गयी.
  • सर्वे के अधिकारियों के अनुसार छोटे कद के बच्चो के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पाये गए।
  • हालांकि कम वजन के बच्चों के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मिले।

यह भी पढ़े : साधु-संतों को लेकर AAP नेता सुखपाल खरा ने दिया विवादित बयान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें