बेंगलुरु किक्रेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वो कर दिखाया जो वो अपने 10 साल के टी-20 करियर में नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए धोनी अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।

टी-20 में लगाया अपना पहला अर्धशतक-

  • इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
  • बेंगलुरु किक्रेट स्टेडियम में धोनी ने अपने टी-20 करियर का 76वां मैच खेला।
  • टी-20 में डब्यू करने के बाद धोनी के सामने अर्धशतक जड़ने के कई मौके आए पर वो नाकामयाब रहे।
  • इससे पहले धोनी के टी-20 करियर का सर्वाधिक स्कोर 48 नाबाद था।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच ने 56 रन बनाए।
  • धोनी ने यह स्कोर 36 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाया।
  • कप्तानी से संन्यास लेने के बाद धोनी का यह पहला टी-20 मैच था।
  • 2007 में भारत को टी-20 विश्व कप दिलाने वाले धोनी ने इस मैच में पहली बार कोहली की कप्तानी में टी-20 मैच खेला।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने टी-20 में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: तैयार की जा रही है टेबल टेनिस लीग की रूपरेखा, जल्द लगेगी खिलाड़ियों की बोली

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें