भारत में कोरोना के कुल मामले 4 करोड़ से ज्यादा-भारत में लगातार 6वें दिन 2000 से ज्यादा मामले मिले हैं।

 

दुनिया में कोरोना वायरस ने फिर से तेज रफ्तार पकड़ ली है। भारत में लगातार 6वें दिन 2000 से ज्यादा मामले मिले हैं। तो वही चीन के शंघाई में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 39 मौतें हुई हैं, जबकि 21,058 संक्रमित भी मिले हैं। वहीं कोरोना से जर्मनी और फ्रांस में मौतों की संख्या में एक हफ्ते में काफी इजाफा हुआ है। कोरोना का ग्राफ अफ्रीका और अमेरिका में भी तेजी से बढ़ रही है।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,541 नए मामले सामने आए। इसके बाद भारत में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,30,60,086 हो गए हैं। तो वही को 30 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई है। वहीं, एक्टिव मामले बढ़कर 16,522 हो गए हैं। शंघाई हेल्थ कमीशन के मुताबिक मृतकों की औसत उम्र 79 साल है, जो कुछ न कुछ बीमारियों से पीड़ित थे। मार्च से अब तक शंघाई में 87 मौतें हो चुकी हैं। चीन में कोरोना को लेकर जीरो कोविड पॉलिसी लागू है। बता दें, चीन के वुहान शहर से ही पहली बार कोरोना का मामला सामने आया था। वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 58,000 और अमेरिका (US) में करीब 12,000 केस मिले हैं। साउथ कोरिया में सबसे अधिक 64,725 नए केस सामने आए हैं। मौत की संख्या की बात करें तो , फ्रांस में 40 और US में 14 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मलेशिया में बीते 24 घंटों में 4,006 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल 4,431,073 केस हो गए हैं। वहीं , रविवार को 8 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 35,499 हो गई है।

अफ्रीका बीमारी नियंत्रण सेंटर के सलाहकार डॉ. ईसाक अडेवोले कहते हैं,सच तो यह है कि वैक्सीनेशन अभियान पटरी से उतर गया है। विश्व के सबसे अधिक गरीब 82 देशों में केवल कुछ देशों में 70% वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो सका है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी डेटा के अनुसार कई देश तो 20% से नीचे हैं। इसके विपरीत विश्व के दो तिहाई अमीर देशों में 70% वैक्सीन (अमेरिका में 66%) लग चुकी है। पूर्वी यूरोप और मध्य पू‌र्व सहित विश्व के विभिन्न भागों में अभी हाल के महीनों में वैक्सीनेशन की दर बहुत कम हो गई है। यह लगभग 35 प्रतिशत है।

कहाँ क्या हाल –

 

  • नागालैंड कोरोना वायरस मुक्त राज्य बन गया, जहां कोरोना का एक भी एक्टिव मरीज नहीं है।
  • हरियाणा में बीते 24 घंटों में 414 नए कोरोना केस, किसी की भी मौत नहीं हुई।
  • दिल्ली में 1083 नए कोरोना केस मिले, इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई।
  • केरल में 281 नए कोरोना केस मिले और एक भी मौत दर्ज नहीं हुई।
  • कर्नाटक में रविवार को कोरोना के 60 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,46,934 हो गई है।
  • UP में 24 घंटे में 213 केस मिले, सबसे ज्यादा 98 मामले गौतमबुद्ध नगर में आए। बाराबंकी में कोरोना से दो की मौत।
  • चीन में कोरोना से मरने वालों की औसत उम्र 79 साल
  • फ्रांस में 58,000 और US में करीब 12,000 नए केस मिले
  • मलेशिया में 4,006 नए कोरोना केस, 8 की मौत
  • 82 गरीब देशों में कोविड के वैक्सीनेशन की गति धीमी, 70% वैक्सीन लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य नहीं हुआ हासिल
  • वैक्सीनेशन कम होने से नए वैरिएंट का खतरा बढ़ा
  • अफ्रीका में 17 प्रतिशत से कम वैक्सीन लगाई गई
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें