Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के पास है खुद का प्राइवेट जेट

ग्लैमर इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहाँ पहचान बनाने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद एक मुकाम हासिल किया है। आज उनके पास नाम और शोहरत की कोई कमी नहीं है। वह इतनी अमीर हैं कि उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो एक प्राइवेट जेट की मालकिन हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा :

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में मशहूर उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। राज कुंद्रा एक सफल और अमीर बिजनेसमैन हैं। 2004 में राज कुंद्रा को ब्रिटेन के सबसे अमीर 198 लोगों में स्थान मिला हुआ है। राज लंदन में स्थित भारतीय मूल के प्रमुख व्यापारी हैं। राज कुंद्रा से शादी के बाद शिल्पा बॉलीवुड की सबसे अमीर हीरोइन बन गयी हैं। वह एक प्राइवेट जेट की मालकिन हैं।

bollywood actresses

प्रियंका चोपड़ा :

अभिनेत्री प्रियंका आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं। बॉलीवुड में ही नहीं, प्रियंका का नाम अब हॉलीवुड में जाना पहचाना जाने लगा है। प्रियंका की वजह से भारत का नाम इंटरनेशनल लेवल पर ऊंचा हुआ है। प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज वह एक प्राइवेट जेट की मालकिन हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन :

खूबसूरत हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसी हीरोइन हैं जो सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। आज प्रियंका और दीपिका हॉलीवुड में बहुत नाम कमा रही हों, लेकिन असल मायने में भारत को दुनिया भर में पहचान ऐश्वर्या ने ही दिलाई है। बच्चन परिवार में 3 प्राइवेट जेट है। अमिताभ बच्चन के पास उनका प्राइवेट जेट है। उसके अलावा, अभिषेक और ऐश्वर्या का भी अपना-अपना प्राइवेट जेट है।

मल्लिका शेरावत :

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में आता है। वह आजकल बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी जगह आज तक कोई हीरोइन नहीं ले पाई है। मल्लिका बॉलीवुड की पहली ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने फिल्मों में सबसे बोल्ड सींस दिए हैं। मल्लिका का भी नाम इंटरनेशनल लेवल पर जाना पहचाना हुआ है। उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन उनका नाम बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में आता है। मल्लिका के पास भी खुद की प्राइवेट जेट मौजूद है।

Related posts

वीडियो: जब देखते ही देखते सड़क पर हुआ ऐसा जोरदार धमाका कि…

Praveen Singh
8 years ago

‘रियो के रंग’ में समायी ‘संगम नगरी’, युवा कलाकार ने ताश से बनाया स्टेडियम!

Divyang Dixit
9 years ago

Ahaan Shetty and Tania Shroff spotted at Bandra: View Images

Yogita
7 years ago
Exit mobile version